फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus Know Impact On Vrishabh Rashi

Guru Gochar 2024: साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन, जानें वृषभ राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Mon, 29 Apr 2024 04:21 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 29 Apr 2024 04:21 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु जब भी परिवर्तन करते हैं तो यह जातकों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव डालते हैं।

विज्ञापन
Guru Gochar 2024 Jupiter Transit In Taurus Know Impact On Vrishabh Rashi
guru gochar 2024: गुरु गोचर का वृषभ राशि में प्रभाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Guru Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी ग्रहों का राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। देवताओं के गुरु माने जाने वाले और सभी ग्रहों में शुभ फल प्रदान करने वाले बृहस्पति देव 01 मई 2024 को राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु मेष राशि की यात्रा को समाप्त करके वृषभ राशि में जाने वाले हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु जब भी परिवर्तन करते हैं तो यह जातकों के जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में अपना प्रभाव डालते हैं। वैदिक ज्योति शास्त्र में गुरु धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। गुरु को तीन द्दष्टियां मिली हुई है पांचवीं, सातवीं और नौंवी। देवगुरु बृहस्पति का वृषभ राशि में गोचर 01 मई 2024 को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर होने जा रहा है। आइए जानते हैं गुरु के राशि परिवर्तन का वृषभ राशि के जातकों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव। 

विज्ञापन


वृषभ राशि 
देवगुरु बृहस्पति 01 मई को आपके पहले भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली का पहला भाव स्वयं और व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। आपकी कुंडली में गुरु आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। गुरु आपके पहले भाव में बैठकर पंचम, सप्तम और नौवें भाव में द्दष्टि रखेंगे। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। इस समय आप अपने जीवन में सभी लाभों को प्राप्त करेंगे। आपके कार्यस्थल पर आपको प्रमोशन प्राप्त होगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार प्राप्त होंगे।  उच्च अध्ययन के लिए आप विदेश जा सकते हैं। अगर आप कर्मकांड और ज्योतिष से जुड़े हैं तो आपको अत्यधिक प्रसिद्धि प्राप्त होगी। देवगुरु बृहस्पति के वृषभ राशि में गोचर करने से आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा और आपके पिता और गुरुओं से आपको समुचित सहयोग प्राप्त होगा।
विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष में गुरु का महत्व 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के जबकि मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। देवगुरु बृहस्पति ज्ञान, धर्म, धन, शिक्षक, संतान और दान-पुण्य आदि के कारक होते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति सभी 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी होते हैं। जिन जातकों की जन्म कुंडली में गुरु ग्रह बली होते हैं वे लोग जीवन में सुखी रहते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


May Monthly Horoscope: सभी 12 राशियों के लिए मई का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed