फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें
  • आज का राशिफल
  • Rashifal 01October 2026

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Gemini Monthly Horoscope October 2026 Mithun masik rashifal October monthly rashifal

मिथुन राशि वालों को इस माह मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 05:33 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 05:33 AM IST
सार

मिथुन राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार के साथ हो सकती है।

विज्ञापन
Gemini Monthly Horoscope October 2026 Mithun masik rashifal October monthly rashifal
मिथुन राशि (अक्तूबर मासिक राशिफल) - फोटो : AI

विस्तार

मिथुन राशि वायु तत्व की चंचल, जिज्ञासु और बुद्धिमान राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक संवाद कुशल, सीखने के इच्छुक और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने वाले होते हैं। मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं, जिन्हें बुद्धि, वाणी, तर्क और संचार का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अक्तूबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मिथुन राशि (अक्तूबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मिथुन राशि वालों के लिए अक्तूबर का महीना नई संभावनाओं और अवसरों से भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार के साथ हो सकती है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, जबकि नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग बनेंगे। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे तो अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के योग हैं। व्यवसायी वर्ग पुरानी परेशानियों से बाहर निकलकर नई योजनाओं पर काम कर सकता है। व्यवसाय से जुड़ी यात्राएं सुखद और सफल रह सकती हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा, जिनकी मदद से लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
रिश्ते-नातों के लिहाज से अक्तूबर का महीना सामान्य और सुखद रह सकता है। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी खट्टी-मीठी तकरार के बावजूद आपसी प्रेम बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने के मध्य में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखें और जल्दबाजी से बचें। व्यस्तता के बीच अपनी दिनचर्या और आराम का भी ध्यान रखें, ताकि स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सके।


उपाय
प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और पूजा करें तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed