फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Ganesh chaturthi 2024 bhog according zodiac sign offer lord ganpati in hindi

Ganesh Chaturthi 2024: राशि के अनुसार भगवान गणेश को लगाएं भोग, सभी विघ्नों का नाश करेंगे बप्पा

Sat, 07 Sep 2024 11:22 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 11:22 AM IST
सार

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को खुश करने के लिए अगर आप राशि के अनुसार उनका मनपसंद भोग अर्पित करते हैं तो भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती और मनोवांछित फल मिलता है।

विज्ञापन
Ganesh chaturthi 2024 bhog according zodiac sign offer lord ganpati in hindi
राशि के अनुसार लगाएं ये भोग - फोटो : freepik

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 7 सितंबर 2024 को गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। दस दिनों तक मनाया जाने वाला ये त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं से पहले भगवान गणेश को पूजनीय माना जाता है। किसी भी शुभ कार्य से पहले विधि-विधान पूर्वक भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन भी विधि-विधान पूर्वक गजानन को खुश करने के लिए उनकी आराधना की जाती है।

विज्ञापन


ज्योतिष गणना के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को खुश करने के लिए अगर आप राशि के अनुसार उनका मनपसंद भोग अर्पित करते हैं तो भगवान गणेश की विशेष कृपा बरसती और मनोवांछित फल मिलता है।
विज्ञापन

 

राशि के अनुसार लगाएं ये भोग

  • मेष राशि: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा में मेष राशि के जातकों को लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन गजानन को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
  • मिथुन राशि:  मिथुन राशि के जातकों को इस दिन भगवान को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
  • कर्क राशि: गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा में कर्क राशि के जातकों को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों को इस दिन पीली बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा को नारंगी रंग के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए इस दिन मोदक और रसमलाई का भोग लगाना शुभ बताया गया है।
  • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान गणेश को इस दिन मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • धनु राशि: धनु राशि के जातक को केसर से बनी खीर का भोग लगाना चाहिए।
  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों को इस दिन अपराजिता के फूल से उनकी सजावट करनी चाहिए।
  • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
  • मीन राशि: मीन राशि के जातकों को भगवान गणेश को खुश करने के लिए पीले रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed