{"_id":"5c2ca328bdec22569a51baca","slug":"eclipse-list-in-2019-first-solar-eclipse-surya-grahan-2019-on-5-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"Eclipse 2019: इस साल होंगे कुल 5 ग्रहण, भारत में दिखाई देगा केवल 2, पहला ग्रहण इसी हफ्ते","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Eclipse 2019: इस साल होंगे कुल 5 ग्रहण, भारत में दिखाई देगा केवल 2, पहला ग्रहण इसी हफ्ते
Wed, 02 Jan 2019 05:39 PM IST
अमित मंडल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
सूर्यग्रहण 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष शास्त्र और खगोलीय नजरिए से साल 2019 में कुल मिलाकर 5 ग्रहण होंगे। साल का पहला ग्रहण जनवरी महीने के पहले ही हफ्ते में 5 जनवरी की रात को लगेगा। यह ग्रहण सूर्यग्रहण होगा लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा जिसके कारण ग्रहण का प्रभाव नहीं होगा। ग्रहण का असर तब होता है जब सूतक लगता है। यह ग्रहण चीन, जापान, कोरिया , रूस और मंगोलिया में दिखाई देगा।
विज्ञापन
साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा
साल 2019 में कुल 5 ग्रहण लगेगा जिसमे से 3 सूर्यग्रहण और 2 चंद्रग्रहण होगा। 16-17 जुलाई को खग्रास में चंद्रग्रहण होगा। वहीं 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
पहला सूर्यग्रहण
5 जनवरी को सूर्यग्रहण होगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा।
दूसरा चंद्रग्रहण
21 जनवरी को चंद्रग्रहण होगा। ये भी पहले सूर्यग्रहण की तरह भारत में दिखाई नहीं देगा।
तीसरा खग्रास सूर्यग्रहण
2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा। लेकिन यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
चौथा खंडग्रास चंद्रग्रहण
16 जुलाई 2019 को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
पांचवां और अंतिम सूर्य ग्रहण
साल 2019 का अंतिम और पांचवां सूर्यग्रहण 26 दिसंबर 2019 को होगा। ये ग्रहण सिर्फ दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में ही दिखाई देगा।
ग्रहण 2019 का ज्योतिष महत्व
वर्ष 2019 का आगमन इस बार कन्या लग्न, तुला राशि व स्वाति नक्षत्र में हो रहा है, जो कई मामलों में बेहद लाभप्रद रहने वाला है। देखा जाए तो लग्नेश बुध देव गुरु बृहस्पति के साथ पराक्रम भाव में विराजमान होकर भाग्य भाव को देख रहा है। वहीं धन भाव पर शुक्र-चंद्रमा की युति एक आर्थिक संपन्नता का योग बना रही है।
विज्ञापन
ग्रहण के दौरान रखें सावधानी
- ग्रहण के दौरान सिर पर तेल लगाना, खाना खाना और बनाना, वर्जित होता है। माना जाता है पका हुआ भोज्य पदार्थ ग्रहण लगने तक पूरी तरह से जहर में बदल जाता है।
- ग्रहण के दौरान वायुमंडल में बैक्टीरिया और संक्रमण का प्रकोप तेजी से बढ़ जाता है। ऐसे में भोजन करने से संक्रमण अधिक होने की आशंका रहती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन खाने से बचना चाहिए।
- ग्रहण के समय पति और पत्नी को शारीरिक संबंध किसी भी कीमत पर नहीं बनाना चाहिए। इस दौरान यदि गर्भ ठहर गया तो संतान विकलांग तक या मानसिक रूप से विक्षिप्त तक हो सकती है।
- ग्रहण के समय कोई भी शुभ व नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए।