फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Do not gift these things to anyone relationships may break what to give as per astrology

Astro Tips: किसी को भी गिफ्ट न करें ये 10 चीजें, रिश्तों में आ सकती हैं दूरियां

Thu, 26 Sep 2024 01:34 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 26 Sep 2024 01:34 PM IST
सार

शास्त्रों में कुछ चीजें उपहार में देने के लिए सख्त मना की गई है। आइए जानते हैं किन चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए...

विज्ञापन
Do not gift these things to anyone relationships may break what to give as per astrology
gift - फोटो : freepik

विस्तार

Uphar Me Kya De Aur Kya Na Den: अपने प्रियजनों को किसी खास मौके पर तोहफे देने की परंपरा सालों से चली आ रही है। शादी-ब्याह, जन्मदिन से लेकर तीज-त्योहार तक लोग अपने रिश्तेदार, दोस्त और जानने वाले करीबी लोगों को कुछ न कुछ अपनी तोहफे देते ही हैं। वैसे तो गिफ्ट देने का चलन बेहद प्राचीन है, लेकिन आधुनिकता के इस दौर में गिफ्ट लेने-देने का चलन कुछ तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। शास्त्रों की मानें तो हमें कोई भी उपहार देने से पहले कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, अन्यथा यह आपने रिश्ते पर बुरा प्रभाव भी डाल सकता है। 

विज्ञापन


गिफ्ट और दान दोनों ही लेने और देने की वस्तुएं होती हैं, लेकिन दोनों के उद्देश्य अलग होते हैं। दान को ग्रह-नक्षत्रों की शांति और पुण्य फल की प्राप्ति के लिए दिया जाता है। वहीं उपहार किसी खास खुशी के अवसर पर  का लिया या दिया जाता है। शास्त्रों में कुछ चीजें उपहार में देने के लिए सख्त मना की गई है। आइए जानते हैं किन चीजों को उपहार में नहीं देना चाहिए...
विज्ञापन


तोहफे में नहीं देनी चाहिए ये चीजें

  • किसी भी मित्र या रिश्तेदार को काले कपड़े, कंघी, घड़ी, परफ्यूम, जूते-चप्पल आदि चीजें गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। घड़ी देने से आपके संबंधों में एक निश्चित समयावधि के बाद दूरी आ सकती है। इसलिए आपको घड़ी कभी गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • काले कपड़े और जूते चप्पल, छाता आदि वस्तुओं पर शनि ग्रह का आधिपत्य है। इसलिए गिफ्ट में शनि से संबंधित ये वस्तुएं भी नहीं देने चाहिए।
  • परफ्यूम, कंघी आदि चीजें शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं। शुक्र हमारे जीवन में लग्जरी, वेल्थ, रिश्तों का कारक माना जाता है। इसलिए इस तरह के गिफ्ट देने से भी बचना चाहिए।
  • इनके अलावा, आपको कोई नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, तलवार, बैग, पर्स, देवी-देवताओं की मूर्ति या रूमाल जैसी चीजें तोहफे में नहीं देनी चाहिए।


कौन सी चीजें गिफ्ट में दें
सरकारी चिह्न युक्त कोई भी वस्तु, पुरातन महत्व वाली वस्तु या विज्ञान से जुड़ी चीजें आप तोहफे में जरूर दे सकते हैं। इसके अलावा अगर चंद्रमा शुभ स्थिति में है तो आप चांदी का गिफ्ट भी दे सकते हैं। गिफ्ट में मिठाई देने से मंगल शुभ होता है। बच्चों के लिए स्टेशनरी या खिलौने देना आपके बुध को मजबूत करता है। वहीं धार्मिक पुस्तकें गिफ्ट में देना भी शुभ माना जाता है। रेशमी वस्त्र, चार पहिया वाहन, सुख-सुविधा से जुड़े सामान, स्त्रियों के प्रसाधन की वस्तुएं गिफ्ट में देना भी उचित माना जाता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed