फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Chandra Grahan 2024 Date Time Measures Remedies Upay to get success on Lunar Eclipse

Chandra Grahan 2024: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, इन उपायों से मिलेगी तरक्की

Wed, 18 Sep 2024 06:39 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 18 Sep 2024 06:39 AM IST
सार

Chandra Grahan 2024: 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लगभग 10 बजकर 18 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा।  चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है और इसका प्रभाव से मीन, धनु, मेष और कन्या राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण के दौरान आप कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं जो आपको लाभ प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
Chandra Grahan 2024 Date Time Measures Remedies Upay to get success on Lunar Eclipse
chandra grahan 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chandra Grahan 2024 Par Karein Ye Upay: आज साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण लग रहा है। इस साल पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर से हो रहा है और 2 अक्टूबर को समाप्त होंगे। चंद्र ग्रहण 18 सितंबर को लगने जा रहा है तो ऐसे में पितृ पक्ष पर चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मीन राशि में विराजमान रहेंगे। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को न सिर्फ खगोलीय बल्कि ज्योतिषीय दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल चंद्र ग्रहण का समय 4 घंटे 6 मिनट का होगा।  सही समय की बात करें तो 18 सितंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट से लगभग 10 बजकर 18 मिनट तक चंद्र ग्रहण रहेगा।  चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है और इसका प्रभाव से मीन, धनु, मेष और कन्या राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है। चंद्र ग्रहण के दौरान आप कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं जो आपको लाभ प्रदान करेगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के दिन करें ये उपाय 

  • यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या आपकी मां के साथ आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आपको चंद्र ग्रहण के दिन भगवान शिव के मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर होती है और आपके परिवार में सुख-शांति आती है। 
  • चंद्र ग्रहण के दिन सफेद वस्तु का दान करने से आपकी कुंडली के सभी चंद्र दोष समाप्त हो जाएंगे। इस दिन आप चावल, दूध और सफेद कपड़े जैसी चीजें दान कर सकते हैं। अगर आप इनका दान करेंगे तो आपको मां लक्ष्मी की कृपा मिलेगी और चंद्रमा भी मजबूत होगा। यह उपचार आपके करियर को आगे बढ़ाएगा, वित्तीय लाभ देगा और आपके संचित धन में भी वृद्धि करेगा। 
  • चंद्र ग्रहण के दौरान महालक्ष्मी मंत्र का जाप करने से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप बगुलामुखी मंत्र का जाप भी कर सकते हैं, जिसका आपके स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 
  • यदि आप कर्ज में डूबे हैं  तो चंद्र ग्रहण के दिन एक चाबी खरीदें और रात में उसे चांदनी रात में छोड़ दें। ऐसा माना जाता है कि इस चाबी को सुबह मंदिर में रखने से कर्ज जल्दी उतर जाता है। आपके पास आय के कई स्रोत होंगे। 
  • अगर आप अपने सपनों की नौकरी पाना चाहते हैं या अपनी नौकरी में सुधार करना चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दिन कौओं को मीठे चावल खिलाना बेहतर होता है। इससे आपको कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। साथ ही चींटियों को आटा खिलाने से भी आपको लाभ हो सकता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके घर में धन की वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed