{"_id":"5c42edefbdec22738f51e99b","slug":"chandra-grahan-2019-lunar-eclipse-and-solar-eclipse-date-and-time-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2019 : साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को, जानें इस ग्रहण के बारे में सबकुछ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2019 : साल का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को, जानें इस ग्रहण के बारे में सबकुछ
Sat, 19 Jan 2019 03:00 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 19 Jan 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
चंद्रग्रहण 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2019 का पहला पूर्ण चंद्रग्रहण 21 जनवरी को लगेगा। इससे पहले 6 जनवरी 2019 को सूर्यग्रहण था। लेकिन यह सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था। वैज्ञानिकों ने इस चंद्रग्रहण को सुपर ब्लड मून का नाम दिया है। सुपर ब्लड मून बनने से इस दिन चांद अन्य दिनों के मुकाबले 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा दिखाई देगा।
विज्ञापन
इस ग्रहण से जुड़ी जानकारी
यह ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा। भारतीय समयानुसार, यह चंद्र ग्रहण 20 जनवरी की रात 08:07:34 से अगले दिन 21 जनवरी को 13:07:03 बजे तक रहेगा। पिछला पूर्ण चंद्र ग्रहण साल 2018 में 27 जुलाई को पड़ा था, जो 1 घंटा 43 मिनट तक चला था।
विज्ञापन
साल 2019 में ग्रहण की लिस्ट
साल 2019 में तीन सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण होंगे।
- पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को हुआ था लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था।
- दूसरा ग्रहण चंद्रग्रहण होगा जो 21 जनवरी लगेगा।
- इसके बाद 2 जुलाई 2019 को खग्रास सूर्यग्रहण होगा।
- 16 जुलाई को खंडग्रास चंद्रग्रहण होगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा।
- अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को होगा।