फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   chandra grahan 2018 effects on rashi 27 july lunar eclipse

इस 1 राशि पर सबसे ज्यादा भारी रहेगा 27 जुलाई का चंद्र ग्रहण, जानिए बाकी पर असर

Mon, 23 Jul 2018 03:22 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
chandra grahan 2018 effects on rashi 27 july lunar eclipse

कुछ ही दिनों बाद सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। जोकि पूरे भारत में दिखाई देखा। यह साल 2018 का दूसरा चंद्रग्रहण होगा। 27 जुलाई 2018 को गुरु पूर्णिमा भी है। ज्योतिष के अनुसार, साल का यह दूसरा चंद्र ग्रहण मकर राशि पर लग रहा है और मकर राशि का स्वामी शनि है।

विज्ञापन


जिसके चलते इस राशि पर शनि और चंद्रमा दोनों का प्रभाव रहेगा। इस समय शनि धनु में गोचर है। वहीं धनु, मकर और वृश्चिक राशियां पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर आइए जानते हैं।

विज्ञापन

chandra grahan 2018 effects on rashi 27 july lunar eclipse

मेष राशि : इस राशि के लिए सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। कई नए अवसर मिलेगा। धन लाभ के साफ संकेत है।

वृष राशि : इस राशि के लिए ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करना फलदायी रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कई नए अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि : कहीं से एक्सट्रा कमाई हो सकती है। मिथुन राशि के लिए चंद्र ग्रहण कुछ सेहत के मामले में अच्छा नहीं रहने वाला है।

कर्क राशि : इस राशि के लिए चंद्र ग्रहण दुख के समाचार दे सकता है क्योंकि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है और चंद्रमा का ग्रहण लगेगा। जिसके चलते काफी परेशानी सामने आ सकती है।

विज्ञापन

chandra grahan 2018 effects on rashi 27 july lunar eclipse
सिंह राशि : सिंह राशि के लिए चंद्र ग्रहण मिला-जुला रहने वाला होगा। अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। लेकिन परिवार में तनाव बढ़ सकता है। 

कन्या राशि: सिंह राशि वालों की तरह ही कन्या राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण कोई विशेष लाभ नहीं देगा। शिव की उपासना करना शुभ रहेगा।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण व्यापार में लाभदायक रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में आपको आने वाले समय में लाभ हो सकता है। 

वृश्चिक राशि : इस का स्वामी मंगल है। ग्रहण का असर मिला जुला रहने वाला रहेगा। आगे आने वाले समय में आपको तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।
 
विज्ञापन

chandra grahan 2018 effects on rashi 27 july lunar eclipse
धनु राशि:  पैसे से जुड़ी तमाम तरह परेशानियां आपको घेर सकती है। परिवार में घर के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है।

मकर राशि :  इस राशि पर चंद्र ग्रहण का सबसे बुरा असर देखने को मिलेगा। क्योंकि चंद्र ग्रहण मकर राशि में हो रहा है। पैसा का नुकसान और मानसिक तनाव पैदा हो सकता है।

कुंभ राशि :  इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। मानसिक और शारीरिक समस्या से सामना हो सकता है। 

मीन राशि : इस राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का कोई विशेष असर नहीं रहने वाला है। हालांकि सेहत के मामले में इस राशि के जातकों को कुछ परेशानियों से सामना करना पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed