फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Chandra Dosh 2023 Kundali mein Chandra Dosh Ke Upay Get Relief From Dangerous Diseases

Chandra Dosh: कुंडली में चंद्रमा के अशुभ होने पर पैदा होती हैं कई बीमारियां, जानिए उपाय

Tue, 30 May 2023 02:16 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 May 2023 02:16 PM IST
सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं।

विज्ञापन
Chandra Dosh 2023 Kundali mein Chandra Dosh Ke Upay Get Relief From Dangerous Diseases
चंद्र दोष से पीड़ित व्यक्ति को चावल, दूध, मोती और सफेद कपड़े का दान करना शुभ होता है। - फोटो : iStock

विस्तार

जैसे ही किसी व्यक्ति का जन्म इस संसार में होता है उस व्यक्ति का संबंध सभी नव ग्रहों से किसी न किसी रूप में होता है। इन नौ ग्रहों के सकारात्मकता और नकारात्मकता का प्रभाव व्यक्ति के संपूर्ण जीवन में समय के अनुसार बदलता रहता है। किसी व्यक्ति के जीवन में सफलताएं और विफलताओं का संबंध कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा का विशेष महत्व होता है। आज हम आपको कुंडली में चंद्रमा के मजबूत और कमजोर होने की स्थितियों में जातकों के जीवन पर इसका कैसा प्रभाव पड़ता है इसके बारे में जानेंगे।

विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी माने गए हैं। चंद्रमा व्यक्ति के मन और मस्तिष्क पर प्रभाव डालते हैं। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है तब व्यक्ति बड़े से बड़े संकट में भी अपना धैर्य नहीं खोता है। ऐसा व्यक्ति बहुत ही सूझबूझ से हर एक समस्या को बड़ी ही आसानी के साथ हल करता है। वहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है व्यक्ति हमेशा तनाव से ग्रसित रहता है और मन में हमेशा नकारात्मकता छायी रहती है। 
विज्ञापन


कुंडली में कब-कब चंद्रमा होता है मजबूत
किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा तब सबसे ज्यादा मजबूत तब होता है जब चंद्रमा वृश्चिक लग्न में नौवें भाव में होता है। इसके अलावा केंद्र में सातवें और वृषभ राशि में उच्च का होता है। सातवें भाव में चंद्रमा व्यक्ति को धन लाभ, यश और कीर्ति दिलाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

June Monthly Horoscope 2023: आपके लिए जून का महीना कैसा रहेगा ? पढ़ें सभी 12 राशियों का जून मासिक राशिफल

कुंडली में चंद्र दोष का असर
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो व्यक्ति के जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। कुंडली में चंद्रमा के दोष होने पर व्यक्ति हमेशा कलेश से जूझता है। इसके अलाव चंद्र दोष होने पर व्यक्ति हमेशी ही परेशानियों में ही उलझा रहता है। कुंडली में चंद्र के अशुभ होने पर व्यक्ति को अवसाद, तनाव, हमेशा बेचैनी की शिकायत और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां से परेशान रहता है।  

कुंडली से चंद्रदोष खत्म करने के उपाय
- भगवान शिव की पूजा-उपासना करने पर चंद्रदोष दूर होता है।
- सोमवार के दिन व्रत रखें।
- चंद्र दोष से पीड़ित व्यक्ति को चावल, दूध, मोती और सफेद कपड़े का दान करना शुभ होता है।
- चंद्र दोष को दूर करने के लिए व्यक्ति को मोती धारण करने की सलाह दी जाती है।
- चंद्र दोष को दूर करने के लिए चंद्रमा से जुड़े मंत्रों का जाप करना बहुत ही लाभदायक होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed