{"_id":"662f9b799f72a46f2001af00","slug":"capricorn-monthly-horoscope-2024-makar-may-masik-rashifal-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Monthly Horoscope 2024: जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Monthly Horoscope 2024: जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना
Mon, 29 Apr 2024 06:37 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 29 Apr 2024 06:37 PM IST
सार
Capricorn Monthly Horoscope 2024: मकर राशि के लिए मई का महीना सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह यदि अपने काम को सही समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करते हैं तो आपको निश्चित रूप से परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल सकता है।
विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope 2024
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के लिए मई का महीना सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह यदि अपने काम को सही समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करते हैं तो आपको निश्चित रूप से परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल सकता है। करियर और कारोबार की दृष्टि से मई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। माह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन की मनोकामना पूरी हो सकती है न सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए बल्कि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी मई माह की शुरुआत शुभता लिए है। इस दौरान उन्हें मनचाहा लाभ होगा। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। इस दौरान आप धन कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करने में भी कामयाब होंगे।
मकर राशि के जातकों को इस माह किसी भी काम को छोटा या बड़ा समझने की बजाय उसे पूरे मनोयोग के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। माह के मध्य में आप नई चीजों को सीखने अथवा नए कारोबार की तरफ कदम आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप भूमि-भवन, वाहन आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती, पिकनिक-पार्टी आदि में बीतेगा।
विज्ञापन
माह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको विवाद से बचने के लिए लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीया जलाएं।