फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Capricorn Monthly Horoscope 2024 makar May Masik Rashifal

Capricorn Monthly Horoscope 2024: जानिए मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

Mon, 29 Apr 2024 06:37 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 06:37 PM IST
सार

Capricorn Monthly Horoscope 2024: मकर राशि के लिए मई का महीना सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह यदि अपने काम को सही समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करते हैं तो आपको निश्चित रूप से परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल सकता है। 

विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope 2024 makar May Masik Rashifal
Capricorn Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर

विज्ञापन

मकर राशि के लिए मई का महीना सपनों को साकार करने वाला साबित होगा। इस माह यदि अपने काम को सही समय पर सही तरीके से करने का प्रयास करते हैं तो आपको निश्चित रूप से परिश्रम और प्रयास का पूरा फल मिल सकता है। करियर और कारोबार की दृष्टि से मई का महीना काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। माह की शुरुआत में ही आपको रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादले या प्रमोशन की मनोकामना पूरी हो सकती है न सिर्फ नौकरीपेशा लोगों के लिए बल्कि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी मई माह की शुरुआत शुभता लिए है। इस दौरान  उन्हें मनचाहा लाभ होगा। बाजार में उनकी साख बढ़ेगी। इस दौरान आप धन कमाने के साथ-साथ उसकी बचत करने में भी कामयाब होंगे।

मकर राशि के जातकों को इस माह किसी भी काम को छोटा या बड़ा समझने की बजाय उसे पूरे मनोयोग के साथ करने का प्रयास करना चाहिए। माह के मध्य में आप नई चीजों को सीखने अथवा नए कारोबार की तरफ कदम आगे बढ़ा सकते हैं। ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। इस दौरान आप भूमि-भवन, वाहन आदि पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। युवा वर्ग का अधिकांश समय मौज-मस्ती, पिकनिक-पार्टी आदि में बीतेगा।
विज्ञापन


माह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान घर-परिवार के सदस्यों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको विवाद से बचने के लिए लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना उचित रहेगा। लव पार्टनर के साथ आपसी समझ और विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed