फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   capricorn horoscope february capricorn rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल मकर : सेहत और संबंधो पर ध्यान न देने पर नुकसान की आशंका है

Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
capricorn horoscope february capricorn rashifal predictions 2019
राशि
व्यावसायिक पक्ष  
विज्ञापन

यह माह नौकरी में बदलाव या स्थानांतरण के लिए अनुकूल है। इस अवधि में शत्रुओं से सावधान रहना श्रेयकर रहेगा। प्रतियोगियों की प्रशासनिक कुशलता व उनका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इस अवधि में बुद्धिमानी का प्रयोग करते हुए आप विपरीत समय में भी धैर्य बनाए रख सकते हैं। अब तक आपको संचय में जो परेशानियां आ रही थीं। वह महीने के अंत में दूर हो जाएंगी तथा विदेश से आय प्राप्ति के योग आपके संचय में आशा अनुरूप वृ्द्धि करेगें। अधीनस्थों की ओर से आ रही बाधाओं में कमी होगी। 

आर्थिक पक्ष 
मास के आरंभ में आप अपनी बौद्धिक योग्यता का उपयोग नहीं कर पाएंगे। वित्तीय योजनाओं में निर्णयों में देरी के कारण विलम्ब की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में रचनात्मकता, कलात्मकता व प्रबन्धन के गुणों में निखार आने के कारण आर्थिक स्थिति में आपकी आशा के अनुरुप सुधार होगा। मास के अंत में विदेश से संबन्धित योजनाओं के नियोजन का कार्य आपकी व्यस्तता बढ़ा सकता है। अत्यधिक जोखिम वाले आर्थिक क्षेत्र में भी साहस बनाए रखने पर आपको आशातीत लाभ प्राप्त हो सकतें हैं। 
विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष 
इस मास परिजनों से वैचारिक मतभेद बने रहेगें। इसके कारण आपको समय-समय पर लगेगा कि आपको आपका परिवार समझ नहीं पाता है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी से निकटता बनी रहेगी। रिश्तेदारों से मेल मिलाप कुछ कम हो सकता है। इस अवधि में संतान की मनोकामना पूरी होने की संभावनाएं बन रही हैं। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबन्ध 
इस मास में व्यावसायिक व्यस्तता के कारण आप प्रेम विषयों के लिये कम समय निकाल पाएंगे। शत्रु पक्ष भी आप की खुशी में कमी करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मित्र भी विश्वसनीय नहीं रहेंगे। प्रेम संबन्धों की स्थिति खराब हो सकती है। मास के अंत में नई मित्रताएं व नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। 


स्वास्थ्य 
मास के मध्य में संतान का स्वास्थ्य नरम हो सकता है। इसलिए इस समय आप अपनी संतान के स्वास्थ्य को प्रमुखता देगें। जिसके कारण आपकी चिन्ताएं संतान से संबन्धित रहेगी। ऎसे में निराशा का भाव न आने दें। ये योग अल्प समय के लिए है। शीघ्र ही इनका अशुभ प्रभाव दूर हो जायेगा। मास के अंत में आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अनियमितता कि स्थिति बन सकती है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण आपको अपने जीवनसाथी का उचित ध्यान नहीं रख पाएंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य भी कुछ प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed