{"_id":"5c76611bbdec2211813748fd","slug":"big-prediction-about-india-pakistan-war","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prediction about India Pakistan war : सीमा पर तनातनी के बीच क्या भारत-पाक के बीच होने जा रही है जंग?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Prediction about India Pakistan war : सीमा पर तनातनी के बीच क्या भारत-पाक के बीच होने जा रही है जंग?
Wed, 27 Feb 2019 03:36 PM IST
Madhukar Mishra
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
पं. राजेश तिवारी, ज्योतिषविद्
Published by: Madhukar Mishra
Updated Wed, 27 Feb 2019 03:36 PM IST
विज्ञापन
Prediction about India - Pakistan war
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना पर आतंकी हमले के बाद भारत ने जिस तरह पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, उसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने भी अपनी ओर से भी जवाबी हमले शुरु कर दिए हैं। नतीजतन, दो देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आइए भारत-पाकिस्तान की कुंडली से जानने की कोशिश करते हैं कि सीमा पर कायम तनातनी के बीच क्या वाकई युद्ध के आसार नजर आ रहे हैं?
इस कारण बना रहता है तनाव
जाने-माने ज्योतिषविद् पं. राजेश तिवारी के अनुसार भारत का जन्मांग वृष लग्न का है तथा राशि कर्क है। भारत के पड़ोसी पाकिस्तान के साथ प्रेम और विवाद का मूल चंद्रमा है जो कि कर्कस्थ होने तथा सूर्य एवं शनि के साथ युति के कारण सदैव ही स्थायी रूप से मधुर संबंधों का अभाव पैदा करता रहेगा।
नहीं बन रहा युद्ध का कोई योग
वर्तमान में भारत के जन्मांग में राहु की महादशा में बृहस्पति की अंतरदशा चल रही है। राहु एवं बृहस्पति की परस्पर युति गुरु चंडाल योग बनाती है। फलत: वर्तमान गोचरीय स्थिति पर यदि दृष्टि डाली जाए तो यह स्पष्ट होता है कि राशि से पंचम बृहस्पति युद्ध की आशंका उत्पन्न कर सकता है, परंतु राशि से छठे बैठा शनि जो अति दुर्बल अवस्था में वह युद्ध की प्रारंभ की सूचना नहीं दे रहा है। राहु से विषाक्त चंद्रमा युद्ध जैसी स्थिति बनाने में पूर्ण सक्षम है, लेकिन युद्ध को फलीभूत करने में असमर्थ है। सारांश रूप में यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि बृहस्पति की उत्तम अवस्था के कारण भारत की सेनाएं अपने कर्म एवं विवेक पूर्ण नियंत्रण रखेंगी एवं पड़ोसी पाकिस्तान के नकारात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने में पूर्ण सक्षम रहेंगी। परंतु युद्ध की सभी आशंकाओं से इंकार किया जा सकता है।
विज्ञापन
15 मार्च के बाद बदलेंगे हालात
पं. राजेश तिवारी के अनुसार वर्तमान में कुंभस्थ सूर्य 15 मार्च तक आपसी संबंधों को किसी न किसी रूप में खराब रखेगा लेकिन उसके बाद पूर्व जैसी स्थिति कायम होने की संभावना है।