फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Bhai Dooj 2024 shubh muhurat and kya kare kya na kare

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर बन रहे कई शुभ योग, जानें क्या करें और क्या न करें

Sun, 03 Nov 2024 08:29 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 03 Nov 2024 08:29 AM IST
सार

Bhai Dooj 2024: भाई दूज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है। इसे हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2024 shubh muhurat and kya kare kya na kare
भाई दूज 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bhai Dooj 2024: भाई दूज हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है, जो भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करता है। इसे हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज है। इस दिन बहनें भाई को रोली और अक्षत का टीका करते हुए उसे गोला देती हैं, और भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। हर साल की तरह इस बार भी भाई दूज पर कई शुभ योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

 

ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल भाई दूज पर सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। फिर शोभन योग शुरू हो जाएगा। वहीं इस दौरान अनुराधा नक्षत्र और बालव व कौलव करण का संयोग भी बन रहता है। इस संयोग में भाई को तिलक लगाने से रिश्तों में मिठास और विश्वास बना रहता है। परंतु इस दौरान कुछ खास कार्यों को करने की मनाही होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि भाई दूज के दिन क्या करें और क्या न करें।

विज्ञापन

भाई दूज पर क्या करें

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन बहनें भाई को पान खिलाती हैं। ऐसा करना शुभ होता है।
  • भाई दूज पर बहन भाई दोनों को साथ में देवी-देवताओं की पूजा करनी चाहिए। इससे रिश्तों में मिठास बनी रहती हैं।
  • इस दिन यम देवता और यमुना का पूजन करना चाहिए। इस दौरान यम और यमुना की कथा भी सुनें।
  • माना जाता है कि भाई दूज पर पुस्तकों की पूजा करना शुभ होता है।
  • ये भी कहा जाता है कि इस दिन यम के निमित्त दीपदान करने से व्यक्ति अकाल मृत्यु से बच सकता है। 
  • यदि आप शादीशुदा है, तो भाई को घर बुलाकर उसका तिलक करना चाहिए। इस दौरान आरती करने से भाई की तरक्की के योग बनते हैं।

भाई दूज पर क्या न करें
  • भाई दूज का त्योहार दिवाली पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन घरों में पूजा पाठ से जुड़े कार्य भी किए जाते हैं। ऐसे में घर को खाली नहीं छोड़ना चाहिए। इस दिन घर के कोने-कोने में उजाला रखें।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाई दूज पर तिलक करते समय भाई और बहन दोनों को प्रसन्न रहना चाहिए। मुख और मन में किसी भी तरह की नाराजगी या कड़वाहट न आने दें। इससे रिश्ते में नकारात्मकता आती है।
  • भाई दूज पर भाई-बहन को साथ में भोजन करना चाहिए। इस दौरान पकवान का अनादर नहीं करना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है।
  • इस दौरान तामसिक भोजन करने से बचना चाहिए।
  • भाई दूज का पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और विश्वास को बढ़ाता है। इस दिन एक साथ पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे में पूजा के दौरान काले रंग के कपड़े पहनने से बचना चाहिए। ऐसा करना अशुभ हो सकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed