फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   auspicious time pushya nakshtra is going on Saturday 14 july

शनिवार को बन रहा है शुभ संयोग, इस उपाय से दूर हो सकते हैं शनिदोष

Fri, 13 Jul 2018 11:54 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
auspicious time pushya nakshtra is going on Saturday 14 july

14 जुलाई 2018, शनिवार का दिन बहुत खास है। इस शनिवार को पुष्य नक्षत्र पड़ रहा है। ज्योतिष में सभी 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को सबसे बढ़िया नक्षत्र माना गया है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र होने से शनि पुष्य योग बन रहा है। इसके अलावा शनिवार से ही गुप्त नवरात्रि की शुरुआत भी हो रही है। जिसके कारण से यह शनिवार बहुत शुभफलदायक होने वाले है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली में शनि की अशुभ छाया है उनके लिए कुछ उपाय करने से यह शनिवार लाभदायक रह सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार इस समय वृश्चिक,धनु और मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। वहीं  वृष और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का असर है। ऐसे में शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए कुछ उपाय किया जा सकता है।

विज्ञापन


उपाय
 - शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों के तेल से उनका अभिषेक करें और दीपक जलाएं।
-शनि पुष्य योग पर गरीबों को काली चीजों का दान करने और उन्हें भोजन खिलाएं।
- शनि पुष्य योग पर पीपल के पेड़ पर सुबह जल अर्पित करें और शनि के मंत्रों का 108 बार जप करें।
- इस शुभ योग के मौके पर दो रोटी को तेल में चुपड़कर गाय और काले कुत्ते खिलाएं। ऐसा करने से आपके ऊपर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होगा।

पुष्य नक्षत्र का महत्व 
ज्योतिष के अनुसार कुल 27 नक्षत्र होते हैं। जिसमें पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा माना जाता है। इस नक्षत्र में खरीददारी करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पुष्य नक्षत्रों में किए गए काम हमेशा सफल होते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed