फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

August Grah Gochar 2024: अगस्त माह में चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

Sat, 27 Jul 2024 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 27 Jul 2024 01:57 PM IST
सार

August Grah Gochar 2024: अगस्त का महीना ग्रहों के गोचर के हिसाब से बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिससे सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन
August Grah Gochar 2024 Rare Coincidence in August Sun Venus Mercury Planets transit Will Change Lucky Zodiac
अगस्त में ग्रहों का गोचर और राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
August 2024 Grah Gochar:अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना अगस्त जल्द ही शुरू होने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा क्योंकि इसमें कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योति शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं जिसके कारण हर एक माह में कोई न कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं जिसे ज्योतिष में ग्रहों का गोचर कहते हैं।


ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार अगस्त माह में सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल ग्रह का अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा कई ग्रहों का नक्षत्र भी बदलेंगे। अगस्त माह में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के शुभ योग भी बनेंगे, जिसमें बुधादित्य राजयोग और समसप्तमक योग भी होगा। अगस्त माह में सिंह राशि में त्रिग्रही योग का भी निर्माण होगा। दरअसल अगस्त माह में सूर्यदेव के स्वामित्व वाली राशि सिंह में स्वयं सूर्य, बुध और शुक्र का मिलन होगा, जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इस प्रकार से अगस्त माह में सभी 12 राशियों के ऊपर इन ग्रहों का प्रभाव दिखाई देगा। आइए जानते हैं अगस्त माह में ग्रहों के गोचर का समय और उनके प्रभाव से भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी होंगी।
August Grah Gochar 2024 Rare Coincidence in August Sun Venus Mercury Planets transit Will Change Lucky Zodiac
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
सूर्य गोचर Sun Transit 2024
सूर्य हर माह अपनी राशि बदलते हैं, जिसको सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अभी कर्क राशि में विराजमान हैं और इसके बाद 16 अगस्त 2024 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि सिंह राशि के स्वामित्व स्वयं सूर्य देव होते हैं। इस तरह से अगस्त माह में सूर्यदेव अपनी ही राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का स्वयं की राशि में आना अच्छा संकेत है। सूर्य के सिंह राशि में गोचर करने के कारण सिंह राशि में सूर्य, बुध और शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा। 16 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक ये त्रिग्रही योग रहेगा। 
August Grah Gochar 2024 Rare Coincidence in August Sun Venus Mercury Planets transit Will Change Lucky Zodiac
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
मंगल गोचर Mars Transit 2024
अगस्त माह में महान पराक्रमी और धरती पुत्र मंगल भी अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल 26 अगस्त 2024 को वृभष राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के गोचर से कुछ राशि वालों का अच्छा लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
August Grah Gochar 2024 Rare Coincidence in August Sun Venus Mercury Planets transit Will Change Lucky Zodiac
Budh Gochar 2024: बुध का मेष राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
बुध गोचर Mercury Transit 2024
बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा गया है। यह सूर्य के सबसे नजदीक रहने वाले ग्रह हैं। बुध अभी सिंह राशि में मौजूद हैं। 5 अगस्त 2024 को बुध सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे, फिर 22 अगस्त को सिंह राशि से वापस कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।  फिर 29 अगस्त को बुध मार्गी हो जाएंगे। 
विज्ञापन
August Grah Gochar 2024 Rare Coincidence in August Sun Venus Mercury Planets transit Will Change Lucky Zodiac
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
शुक्र गोचर Venus Transit 2024
शुक्र अगस्त महीने के शुरू होने से एक दिन पहले ही यानी 31 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। फिर सुख, भोग-विलास के कारक ग्रह शुक्र सिंह राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए 25 अगस्त को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र इस राशि में 25 दिनों तक रहेंगे। 

अगस्त माह इन राशि वालों के लिए रहेगा भाग्यशाली 
अगस्त माह में चार प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा, जिसक कारण अगस्त माह में सिंह, कन्या , धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। इन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिलेंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। भौतिक सुखों में इजाफा देखने को मिलेगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed