फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   astro tips according to astrology know your car color will be auspicious for you

Astro Tips: किस रंग की कार आपके लिए रहेगी शुभ, जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष शास्त्र के नियम

Mon, 08 Jul 2024 02:14 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 08 Jul 2024 02:14 PM IST
सार

ज्योतिष की दृष्टि से देखें से तो इस बार जब आप वाहन खरीदें तो आप अपनी राशि के रंग के अनुसार ही चुनाव करें।

विज्ञापन
astro tips according to astrology know your car color will be auspicious for you
कार वास्तु टिप्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमारे आस-पास अनेकों रंग मौजूद होते हैं, जो हमारे मन और दिमाग को प्रभावित करते हैं। वहीं रंग हमारी भावनाओं को भी दर्शाते हैं। ज्योतिष के अनुसार मन को अच्छे लगने वाले रंग हमारे मूड को अच्छा कर देते हैं, वही मन को जो रंग अच्छे नहीं लगते हैं वह हमारे भीतर नकारात्मक भाव भी पैदा कर सकते हैं। क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि आपका व्हीकल, बाइक या कार बार खराब होते रहते हैं और आप उसे बार-बार ठीक करवाते रहते हैं। यही समस्या यदि आपके साथ भी है, कि आपके पास फिलहाल जो व्हीकल है वह आपको परेशान करता है या किसी भी दृष्टि से आपके लिए लकी नहीं है। इस परेशानी का कारण आपके ग्रहों के अनुकूल आपके वाहन का रंग ना होना भी हो सकता है। ज्योतिष की दृष्टि से देखें से तो इस बार जब आप वाहन खरीदें तो आप अपनी राशि के रंग के अनुसार ही चुनाव करें।
विज्ञापन


मेष राशि- आपके राशि स्वामी मंगल देव के अनुसार लाल या महरून रंग का वाहन आपके लिए फायदेमंद होगा।

वृषभ राशि- अपनी राशि के स्वामी शुक्रदेव के अनुसार आपके वाहन का रंग सफेद या सिल्वर होना आपके लिए शुभ रहेगा।

मिथुन राशि- हरे या काले रंग की गाड़ी आपकी राशि के लिए अनुकूल रहेगी और लाभ देगी।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है इसलिए इस राशि वालों के लिए सफेद, सिल्वर या क्रीम रंग का वाहन लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि- अपने राशि स्वामी सूर्य के अनुसार सिंह राशि वाले लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग का वाहन रखें, फायदा होगा।

कन्या राशि- इस राशि वालों के लिए हरे, काले या स्लेटी रंग की गाड़ियां रखनी शुभ होंगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए सफेद, चमकीले या सिल्वर रंग की गाड़ियां लाभदायक होती है।

वृश्चिक राशि- अपनी राशि के अनुसार लाल, महरून या चॅाकलेटी रंग की गाड़ियां वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी होती है।

धनु राशि- पीला, क्रीम या सफेद रंग इस राशि वालों के लिए लकी कलर माना गया है इसलिए धनु राशि वाले इस रंग के वाहन खरीदें तो उनको लाभ होगा।
विज्ञापन


मकर राशि- शनिदेव की इस राशि वालों के लिए काले, नीले और भूरे रंग के वाहन भाग्यशाली होते है।

कुंभ राशि - कुंभ राशि वालों को काले, नीले या जामुनी रंग के वाहन रखना लाभ देगा।

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए पीला, सफेद, और क्रीम रंग का वाहन रखना भाग्यशाली रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed