{"_id":"6332a6e2d0c70b51bc7f8aa2","slug":"aries-october-monthly-horoscope-2022-mesh-rashifal-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries October Monthly Horoscope 2022: मेष राशि के लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries October Monthly Horoscope 2022: मेष राशि के लिए अक्तूबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल
Tue, 27 Sep 2022 01:03 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:03 PM IST
सार
मेष राशि लोगों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही शानदार रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको रिश्तों में तमाम तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
Aries horoscope 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष राशि- Aries October Monthly horoscope 2022:
विज्ञापन
करियर: मेष राशि लोगों के लिए अक्तूबर का महीना बहुत ही शानदार रहेगा। यह समय परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। यदि किसी कारणवश सेहत खराब चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। करिअर में कुछ रुकावटें आने के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलेगी।
पारिवारिक जीवन: प्रेम संबंध की दृष्टि से देखें तो इस माह आपको रिश्तों में तमाम तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे। माह की शुरुआत में आपको न सिर्फ अपने लव पार्टनर बल्कि स्वजनों के साथ संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
आर्थिक जीवन: कारोबार में कुछ एक अड़चनों के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में दूसरों से उलझने की बजाय लोगों के साथ मिलकर चलना उचित रहेगा। ऐसी स्थिति माह के तीसरे सप्ताह तक बनी रहेगी। इस दौरान भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में आकर रोजी-रोजगार में बदलाव न करें। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं,उन्हें माह के मध्य में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतनी चाहिए। यदि पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना बेहतर रहेगा। इस दौरान किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचना होगा,अन्यथा बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
प्रेम जीवन: प्रेम संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए भी आपको अपनी तरह से ही प्रयास करना होगा। किसी भी तरह की गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें। मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहें।
शिक्षा: शिक्षा के लिहाज से यह महीना अच्छा रहेगा। कई प्रतियोगी परिक्षा में भाग लेनेा का मौका मिलेगा।
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी प्रकार का कोई बड़ी बीमारी नहीं रहेगी।