फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   aquarius Monthly Horoscope 2024 kumbh May Masik Rashifal

Aquarius Monthly Horoscope 2024: जानिए कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना

Mon, 29 Apr 2024 06:42 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 29 Apr 2024 06:42 PM IST
सार

Aquarius Monthly Horoscope 2024: कुंभ राशि के लिए मई का महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
aquarius Monthly Horoscope 2024 kumbh May Masik Rashifal
aquarius Monthly Horoscope 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के लिए मई का महीना मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से मई महीने का पूर्वार्ध आपके लिए थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर अचानक से अतिरिक्त कार्य का बोझ आ सकता है। इस दौरान मकर राशि के जातकों को अपने काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें अपने सीनियर के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।

व्यवसाय से जुड़े लोगों को मई महीने के पहले सप्ताह में मनचाहा मुनाफा कमाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने कारोबार से जुड़े कागज संबंधी कार्य पूरे करके रखना उचित रहेगा, अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से बात करें तो माह का पूर्वार्ध थोड़ा खर्चीला रहने वाला है। इस दौरान घर की मरम्मत, साज-सज्जा से जुड़े सामान की खरीददारी, किसी व्यक्ति के इलाज अथवा अन्य जरूरी कार्यों पर बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन


मई महीने के उत्तरार्ध का समय करियर-कारोबार के लिए गुडलक लिए हुए है। इस दौरान आप व्यवसाय में मनचाहा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी। इस दौरान आपको आर्थिक लाभ के नए अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब होंगे। कुंभ राशि के जातकों को रिश्तों की उलझी डोर को सुलझाने के लिए धैर्य से काम लेना होगा। ध्यान रहे कि लव पार्टनर के साथ बेवजह की बातों पर विवाद करने से न सिर्फ बनी बात बिगड़ेगी बल्कि बदनामी भी झेलनी पड़ सकती है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के साथ संवाद बनाए रखें और उसकी भावनाओं की कद्र करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा तथा 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का अधिक से अधिक जप करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed