फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   aquarius horoscope february aquarius rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल कुंभ : पैतृक संपत्ति में इजाफा और सम्मान बढ़ने का योग है

Fri, 01 Feb 2019 04:21 PM IST
Madhukar Mishra ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: Madhukar Mishra Updated Fri, 01 Feb 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
aquarius horoscope february aquarius rashifal predictions 2019
राशि
व्यावसायिक पक्ष 
विज्ञापन

मास के मध्य की अवधि के दौरान आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग कम मिलेगा। कार्यक्षेत्र भी बाधित हो सकता है। इस समय आपकी आशा के विपरीत कार्य बनते—बनते रुक सकते है। परन्तु आपके द्वारा अपने जोश को बनाए रखने पर इन बाधाओं में कमी हो सकती है। अपनी कार्यकुशलता में वृ्द्धि कर मास अंत में आप अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेगें। समय की शुभता के कारण इस समय में आपके कार्य की सराहना होगी तथा सम्मान व पदोन्नति के योग भी बन सकते हैं। 

आर्थिक पक्ष 
मास के मध्य विदेशी संस्थानों के साथ नई योजनाओं पर कार्य आरम्भ हो सकता है। आर्थिक लाभ को अधिक से अधिक बढ़ाने के लिये इस समय आप अपने पूरे सामर्थ्य से कोशिश करेगें। इस अवधि में आपको अपने अधीनस्थों पर विश्वास कम हो सकता है। व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा व्यवसाय की आधुनिक पद्धतियों का ज्ञान प्राप्त करने के लिये समय अनुकूल है। वित्तीय प्रबन्धन व नियन्त्रण के क्षेत्र में अपनी जानकारी को बढ़ाना उचित रहेगा। आपमें आत्मविश्वास की स्थिति इस समय में सराहनीय बनी हुई है। फिर भी मन में उन्नति को लेकर किसी भी प्रकार की शंका को स्वयं में पनपने न दें।
विज्ञापन

 
पारिवारिक पक्ष
मास के मध्य से आपकी पारिवारिक समस्याओं का काफी हद तक अंत होगा तथा पैतृक संपति में वृ्द्धि के योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त घर-परिवार के लिये कोई नई भूमि या घर लेने का विचार बन सकता है। दाम्पत्य जीवन की खुशियों को बनाए रखने के लिये आप को अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। इसके अलावा बडे भाईयों से वाद-विवाद कि स्थिति उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इस अवधि में बन रहे योगों के कारण यह संभावित है कि आपकी संतान आपके लिए सम्मान सूचक शब्दों का प्रयोग न करें। यह आपके लिये चिन्ता का विषय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबन्ध 
मास के मध्य में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होगी। इस अवधि में आप अपने साथी को समझने का प्रयास करेगें। प्रेमी युगल मनोरंजन स्थलों में घूमकर आनन्द का अनुभव कर सकते है। मास अंत में आपका ध्यान प्रेम संबन्धों से हटकर व्यावसायिक क्षेत्र की ओर लग सकता है। इस अवधि में गठित नवीन प्रेम संबन्ध आपको सुख के स्थान पर दु:ख देकर जा सकते हैं। आपकी भावनाओं को भी ठेस पहुंचने की संभावनाएं बन रही है। 


स्वास्थ्य 
इस महीने स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पारिवारिक चिन्ताओं में कमी रहेगी। मास के मध्य में सेहत को लेकर कुछेक परेशानी हो सकती है। मास के अंत में स्वंय को दुर्घटनाओं से बचा के रखना उचित होगा। संतान के बदलते व्यवहार को समझने के लिए उसकी भावनाओं को ध्यान में रख कर विचार करें। इसके अतिरिक्त स्वयं को निराशा से बचाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed