Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
विस्तार
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को कल पर ना टालें। भाई- बहनों का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ रुकावटें आ सकती हैं, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ें। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप किसी काम को लेकर थोड़ा एतियात बरतें। आपका कोई पुराना रोग बढ़ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Ke Upay: राहु से राहत पाने के लिए करें ये पांच सरल उपाय, जीवन में आएंगे सकारात्मक बदलाव
Monthly Horoscope September: सितंबर में मेष और मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
September Monthly Tarot Reading: वृषभ और तुला राशि वालों का खास रहने वाला है प्रेम जीवन, पढ़ें मासिक टैरो राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।