Aaj Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की सलाह पर ना चले और आपका कोई सहयोगी आपकी मदद के लिए आगे आएगा।
विस्तार
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग रहस्यमयी, शक्तिशाली और गहरे विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से जुनूनी होते हैं और जो भी काम करते हैं, उसमें पूरी तरह समर्पित हो जाते हैं। ये गुप्त बातें रखने में माहिर होते हैं और इनकी भावनाएँ गहरी होती हैं। ये अपने दोस्तों और रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा दे तो ये उसे माफ नहीं करते। ये कभी-कभी अत्यधिक गुस्सैल और प्रतिशोधी भी हो सकते हैं। जासूसी, रिसर्च, सर्जरी और मनोविज्ञान जैसे क्षेत्रों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं।] आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
तो, ना, नी, नू, ने, नो
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपको किसी की सलाह पर ना चले और आपका कोई सहयोगी आपकी मदद के लिए आगे आएगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। आपके सामने आज कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप अपने परिवार के मामलों को मिल बैठकर आसानी से निपटा लें।
शुभ रंग: नीला
उपाय
- वृश्चिक राशि के लोग दुर्गा सप्तशती के चतुर्थ अध्याय का पाठ करें।
- महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र, और रामनाम का जाप भी इनके लिए लाभकारी साबित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope October: अक्तूबर में कन्या और धनु राशि वालों के बदलेंगे दिन, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।