{"_id":"68b4180a3818036c9c067df4","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-1-september-2025-today-libra-horoscope-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की आज आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की आज आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 01 Sep 2025 04:09 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 01 Sep 2025 04:09 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यापार के मामले में अच्छा रहने वाला है और आपकी आय में वृद्धि होगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। किसी पारिवारिक मामले को लेकर आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न करें। व्यापार में आपको अच्छे लाभ मिलेंगे। सेहत में भी उतार चढ़ाव चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। माता-पिता से आपकी अच्छी बॉन्डिंग रहेगी, जिससे आप काम पूरे करने में सलाह मशवरा कर सकते हैं और उनकी सेवा के लिए भी आप समय निकालेंगे।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन