फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 26 July: मेष और कर्क राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा दिन, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Sat, 26 Jul 2025 06:47 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 26 Jul 2025 06:47 AM IST
सार

26 July Ka Rashifal: आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 July 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: आज शनिवार, 26 जुलाई है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचरण करेंगे। आज के दिन आश्लेषा नक्षत्र और व्यतीपात योग भी बन रहा है।  ज्योतिषीय गणना के मुताबिक आज के दिन कर्क, सिंह, कन्या और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक रहेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा, आइए जानते हैं विस्तार से आज का राशिफल।

विज्ञापन


आज का राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस कामों में कुछ गलतियां निकाल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। दूरसंचार के साधनों में वृद्धि होगी। अध्यात्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटें। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके बिजनेस के काम को लेकर कोई बेहतर सलाह दे सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, लेकिन आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य लेनी होगी। आप अपने पिताजी से किसी बहसबाजी में न पड़े, नहीं तो उन्हें आपके कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। संतान आपसे किसी नए कोर्स को कराने की जिद कर सकती है, जिसमें आप एडमिशन कराएंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। संतान को आप संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आप अपने किसी पेंडिंग कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपसे लापरवाही के कारण कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं वह किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपके आसपास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने बिजनेस की योजनाओं में तालमेल बनाकर चलना होगा। आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करने की पूरी कोशिश करें। स्वास्थ्य पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे न हटे। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको संतान के करियर को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए किसी निवेश संबंधी मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप दिखावे के चक्कर में धन खर्च अधिक करेंगे। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं, तो वहां आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता  है, क्योंकि आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय सता रहा है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप अपने मनोबल को ऊंचा करके चले, आपके धनधान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा, जिससे उन्हें कोई नया पद भी मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य से निपटाने की आवश्यकता है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। नौकरी के तलाश में भटक रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। माताजी को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आपको भाग दौड़ लगी रहेगी।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को दूर करना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: सफदे

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर अनुशासन बनाए रखना होगा और आपके परिजन आपको कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। आपको कुछ ईषालु व झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। धन धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी और व्यापार में आपको मन मुताबिक परिणाम मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। नेतृत्व प्रयासों को बल मिलेगा। सहकारिता की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। सभी का सहयोग आप पर बना रहेगा। संतान के करियर में चल रही समस्याओं को दूर करने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है।


मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए पारिवारिक विषयों में मजबूती लेकर आएगा, लेकिन आप अपने बिजनेस को लेकर कोई जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में आपको इसके लिए पछतावा हो सकता है और आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती हैं। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे न हटे। स्वास्थ्य पर भी आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कला कौशल में सुधार आएगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed