फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 11 Nov: मेष और मिथुन समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 11 Nov 2025 07:03 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Nov 2025 07:03 AM IST
सार

11 November Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 नवंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 11 November 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 11 नवंबर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 11 November 2025: आज मंगलवार, 11 नवंबर का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात कर्क राशि में और पुष्य नक्षत्र में होगा। कर्क राशि चंद्रमा की स्वराशि होती है और गुरु के साथ युति करते हुए गजकेसरी राजयोग बना हुआ है। वहीं आज गुरु वक्री चाल से भी चलने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते है मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो आप उसे पूरा करने के बाद ही फुर्सत लेंगे और अपनी जिम्मेदारियों को निभायेंगे। आपकी माताजी को यदि कोई पैरों से संबंधित समस्या थी, तो वह बढ़ सकती है, जिसको लेकर आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। आपको किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों को करने से बचना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। आपका किसी वाद-विवाद को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। जो विद्यार्थी विदेशों से पढ़ाई करने की योजना बना रहे थे, उनकी वह इच्छा पूरी होगी। आपके परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में गलतफहमी पैदा हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से काफी खुश होंगे। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, कुछ उतार-चढ़ाव यदि आए थे, तो उससे आपका कोई नुकसान हो गया था, उसकी भी भरपाई  हो सकती है। आपके बॉस को आपके काम को लेकर दिए गए सुझाव पसंद आएंगे, वह लोगों से आपकी  तारीफ करेंगे। आप अपने घर की साज सज्जा को लेकर अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करना बेहतर रहेगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज आप काम को लेकर पूरी मेहनत दिखाएंगे और आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार में सदस्य भावनात्मक रूप से दूसरे से जुड़ेंगे। कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आपने किसी नौकरी में बदलाव को लेकर सोच विचार किया था, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी

आज आप अपने काम से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपकी किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आप अपने घर किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं, इसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे न छोड़ें, नहीं तो उसके काम के लटकने से आपका कोई नुकसान भी हो सकता है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और आप अपने कामों में एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश होंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी

आज आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी टेंशन का कारण बनेगा। आपको इधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से बचना होगा। आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई डील थोड़ा सोच समझकर फाइनल करनी होगी। पुरानी जगहों से नौकरी के लिए  बुलावा आ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। संपत्ति को लेकर यदि कोई वाद-विवाद चल रहा था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आपको बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा, वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपके कुछ खर्च बढ़ सकते हैं। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: नीला

आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी की याद सता सकती है। आपको अपने बॉस की बातों को इग्नोर करने से बचना होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी, लेकिन आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और परिवार के सदस्यों के साथ समय बताने का मौका मिलेगा और मन में शांति बनी रहेगी।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपका मनोबल भी अच्छा रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, तो उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, लेकिन आपको सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड ना रहें। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज आपको अच्छी सोच का लाभ मिलेगा। धन धान्य में वृद्धि होने से आपको खुशी मिलेगी। जीवनसाथी को किसी दूसरी नौकरी से बुलावा सकता है, उनके करियर को लेकर आपको काफी खुशी होगी। आप अपनी माताजी को कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं और खर्चों की अधिकता रहेगी। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव करने की आप प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का एक दूसरे पर विश्वास बना रहेगा और आप अपने कामों को लेकर भी काफी सख्ती दिखाएंगे, जिससे वह आसानी से और सम पर पूरे हो जाएंगे। यदि आप अपने किसी फिजूल के खर्चे को लेकर परेशान थे, तो आप उसे काम करने की पूरी कोशिश करेंगे और पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। यदि कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वहां अपने कीमती सामानों को सुरक्षा अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed