फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 06 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 06 Dec: वृषभ, कर्क और सिंह राशि वालों को धन लाभ के योग, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sat, 06 Dec 2025 07:55 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 06 Dec 2025 07:55 AM IST
सार

06 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 दिसंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 06 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 06 दिसंबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 6 December 2025: आज 6 दिसंबर, शनिवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि में होगा। साथ ही इससे चंद्रमा और गुरु के साथ युति करेंगे जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि तक सभी के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन बिजनेस के मामले में थोड़ा सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और उनकी सेहत पर भी आपको पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान के विवाह में यदि कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होते दिख रही है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने से आपका कोई नुकसान हो सकता है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए आय के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आपको अपने बच्चों की बातों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी गलत संगति आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। आप किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपको किसी काम के चलते अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए टेंशन से भरा रहने वाला है, क्योंकि कोई कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बनेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने भविष्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खूब पसंद आएंगे, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधा भी दूर होगी। नौकरी में आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है और आप अपने आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाएंगे, वह आपके लिए बेहतर रहेंगी। नौकरी को लेकर आप किसी दूसरी जगह ट्राई करने की सोच सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर थोड़ा समझदारी दिखानी होगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अपने कामों में आपको ही बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। विद्यार्थी आज किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे रहेंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। दान-धर्म के कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने किसी पेंडिंग काम को पूरा करने की भी कोशिश करेंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने आने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आपको पूरा करना होगा। आप कार्यक्षेत्र में लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव में प्रताप में वृद्धि होगी। संतान के प्रति आपका सहयोग भरपूर रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। नौकरी में आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुशी होगी। आप अपने सहयोगियों को भी कोई बात सोच समझकर बोले। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उथल पुथल लगी रहेगी।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। यदि बिजनेस में आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। पिताजी की ओर से आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है।  आप अपने काम को लेकर लापरवाही ही बिल्कुल ना दिखाएं। आपके किसी मित्र से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपका मन यदि किसी बात को लेकर परेशान था, तो आपकी वह समस्या भी दूर होगी। 

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। पार्टनर भी बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों में यदि किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद भी बात चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको माता जी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है, लेकिन जल्दबाजी के कारण कोई समस्या हो सकती हैं। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, उन्हें किसी अच्छी जगह काम मिल सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की भी प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन कोई निवेश आप किसी के कहने में आकर ना करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आएगा। धर्म-कर्म के कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सेहत के मामले में आपको लापरवाही करना समस्या देगा। आप यदि किसी से कुछ कर्ज लेने की सोच रहे थे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed