फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 01 Oct: कुंभ और मीन समेत इन चार राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 01 Oct 2025 12:22 AM IST
सार

01 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 01 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 01 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 01 अक्तूबर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 01 October 2025: आज अक्तूबर माह का पहला दिन है और आज के दिन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है और आज माता दुर्गा के नवें स्वरूप माता सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि में फिर इसके बाद मकर राशि में होगा। इसी के साथ आज धन योग का शुभ संयोग भी बनेगा। ऐसे में आज के दिन कुछ राशि वालों को धन योग का संयोग बनेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखना होगा। आपको छोटी-छोटी बातों पर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा, जो परिवार के लोगों को परेशानी देगा। आप बेवजह के कामों को लेकर भागदौड़ में लगे रहेंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए टेंशन भर रहेगा। आपके बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के लिए आप कोई नया काम करने की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी।

स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपके बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। एक साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी वाहन की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। व्यवसाय में आप किसी काम को लेकर पार्टनरशिप ना करें। आपको अपने आलस्य को त्यागकर कामों में आगे बढ़ना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको अपने बॉस की कोई बात बुरी लग सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। संतान की नौकरी को लेकर कुछ टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। यदि आपने अपने कामों में कोई बदलाव किया तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप अपने किसी मित्र से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। बाहर के अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी पूरी रूचि रहेगी, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। आप अपने किसी दोस्त की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय में बजट बनाकर चलना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपके लिए कोई निवेश संबंधित प्लान लेकर आ सकता है।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपके मनमाने व्यवहार के कारण लोग परेशान रहेंगे। आप बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध न करें। परिवार में यदि कोई लड़ाई-झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने घर का निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे थे, तो आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी किसी कानूनी मामले में समस्याएं बढ़ सकती हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज आपका अपने खर्चों को लेकर टेंशन बनी रहेगी, इसलिए आप उन्हे कंट्रोल करने की कोशिश करें। सेहत में यदि कुछ समस्या महसूस हो, तो आप उसे छोटी ना समझें, उसको लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घूमने-फिरने की आप योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने में व्यतीत करेंगे।

Shardiya Navratri 2025: माता रानी को खुश करने के लिए अपनाएं ये चार अचूक उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आज आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा। आप किसी रूपए पैसे से संबंधित मामले में सोच समझकर कदम बढ़ाएं। बिजनेस में आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करने से बचना होगा। आप अपने घर के कामों पर पूरा ध्यान देंगे। जल्दबाजी के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप किसी शेयर मार्केट से संबंधित स्कीम में अच्छा ध्यान लगाएंगे।


धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए से व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्याएं आ रही थी, जिनको लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे और वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे,  जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपको नौकरी में भी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बना रहे थे, तो वह आपके लिए अच्छे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें। आपके मन में कुछ कामों को लेकर उलझनें रहेगी, जिसमें आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान दें। यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज आपको कुछ नये संपर्कों से लाभ मिलेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आप यदि किसी सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे थे, तो वहां से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी से कोई काम को लेकर सोच समझकर बातचीत करनी होगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed