Aaj Ka Rashifal 11 July: वृश्चिक, मकर और कुंभ राशि वालों को करियर-कारोबार में सफलता के प्रबल योग
11 July Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 जुलाई 2025 का राशिफल।
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: आज शुक्रवार, 11 जुलाई है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि आज से सावन का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर धनु राशि में हैं, फिर इसके बाद मकर राशि संचरण होगा। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र योग के साथ वसुमान योग का संयोग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ के योग बन रहा है और कुछ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं आज का राशिफल।
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए रहेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। राजनीति में भी आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
Kendra Trikona Rajyog: 30 साल बाद सावन में बन रहा केंद्र-त्रिकोण राजयोग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धन लाभ
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा
आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको पिताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं।
Rashifal: इस सप्ताह इन राशि वालों पर बरसेगी ग्रहों की विशेष कृपा, करियर से लेकर व्यापार में होगा लाभ
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से कहासुनी होने की संभावना है। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे, लेकिन आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या के कारण कुछ कठिनाइयां आएंगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने जूनियर से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।
देवगुरु बृहस्पति होंगे उदय, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का अच्छा साथ और करियर में तरक्की
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप फलदायक रहने वाला है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी से यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। आपको अपने सरकारी कामों को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने आर्थिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।
Weekly Horoscope (07–13 July 2025): किसे मिलेगा भाग्य का साथ और कौन करेगा संघर्ष? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में भी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे, जो आपको परेशानी देंगे। दोस्तों व सगे संबंधियों से निकटता आएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप कहीं बाहर जा सकते हैं।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए आय के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। करीबियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आप अपने विरोधियों से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोले। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। सरकारी कामों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: बैंगनी
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सहयोग बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। प्रेम जीवन में आपको आपसी तालमेल बनाकर चलना होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन शेयर मार्केट में आपको कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, जिससे आपके बॉस आपके प्रमोशन पर रोक लगा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप अपनी नौकरी में अच्छी सफलता मिलने से काफी खुश रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और उन्हें कहीं घूमने भी लेकर जा सकते हैं। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पारिवारिक मामलों को लेकर आप परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेंगी, लेकिन आपको कुछ नई इनकम भी बढ़ेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा करेंगे। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.