Saptahik Rashifal (07-13 July 2025): जुलाई का नया सप्ताह ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से खास है। इस हफ्ते जहां महादेव के प्रिय माह सावन की शुरुआत होगी, वहीं कई ग्रह भी अपनी चाल में बदलाव करेंगे। बता दें, 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत होगी। लेकिन उससे पहले 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय होंगे। इसके अलावा 13 जुलाई 2025 को न्याय के कारक शनि मीन में वक्री होंगे। साथ ही चंद्रमा वृश्चिक, धनु और मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस पूरे सप्ताह ग्रहों का शुभ प्रभाव 12 राशियों पर बना रहेगा। हालांकि कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
Rashifal: इस सप्ताह इन राशि वालों पर बरसेगी ग्रहों की विशेष कृपा, करियर से लेकर व्यापार में होगा लाभ
Saptahik Rashifal (07-13 July 2025): 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरुआत होगी। लेकिन उससे पहले 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में उदय होंगे। इसके अलावा 13 जुलाई 2025 को न्याय के कारक शनि मीन में वक्री होंगे।
मेष साप्ताहिक लकी राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह नए अवसर लेकर आया है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं, तो कोई अहम फैसला लेंगे जिससे लाभ मिलने के योग है। करियर की दृष्टि से यह समय आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी से कोई बड़ा सरप्राइज़ गिफ्ट भी मिल सकता है। इस दौरान रोजी-रोजगार के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। यह सप्ताह आपके लिए एक नई शुरुआत की तैयारी का समय भी है। पूर्व में की गई गलतियों को सुधारेंगे।
सिंह साप्ताहिक लकी राशिफल
तत्व: अग्नि
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।
सिंह राशि वालों के लिए समय खास रहेगा। आपको माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। मैरिड लाइफ सुखमय बनी रहेगी। इस दौरान संतान पक्ष से सुख-सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के किसी प्रिय सदस्य की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में आपको विशेष लाभ मिलने के योग बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगें। परिवार खासकर माता-पिता और बुजुर्गों के साथ समय बिताना आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। निवेश में आप अच्छा लाभ कमाएंगें।
तुला साप्ताहिक लकी राशिफल
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।
यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहेगा। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। अटकी हुई योजनाओं में गति आने से आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी। इस दौरान विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आप पहले से प्रेम संबंध में बने हुए हैं, तो लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक शांति बढ़ेगी। तनाव में कमी आएगी। नए काम से अच्छा लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। यह सप्ताह यात्रा, शिक्षा और नए विचारों से भरा रहेगा।