{"_id":"6a37906b7a9343d4a90e20bd","slug":"aaj-ka-rashifal-22-june-2026-mesh-rashifal-aries-today-horoscope-in-hindi-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि के लोग काम को लेकर रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि के लोग काम को लेकर रहें अलर्ट, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 22 Jun 2026 05:49 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:49 AM IST
सार
संतान के करियर को लेकर खुलकर बातचीत करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेष राशि- मेष राशि के लोग क्रोध वाले होते हैं, क्योंकि इनके स्वामी मंगल होते हैं। दरअसल, मंगल क्रोध और विरोध के कारक माने जाते हैं। माना जाता है कि इस राशि के लोग निडर होते हैं और अपने काम को लेकर काफी गंभीर रहते हैं। इनका स्वभाव ऊर्जावान होता है। नेतृत्व करना इनकी सबसे बड़ी खूबी मानी जाती है। इसके अलावा रिश्तों में प्रेम बनाए रखते हैं। इनके लिए लाल रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है, क्योंकि मनमर्जी में किया गया खर्च बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। आपका बेफिक्र अंदाज कुछ लोगों को परेशान कर सकता है, इसलिए कामकाज में थोड़ा गंभीर रहना बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में छोटी-सी लापरवाही भी गड़बड़ी करा सकती है, इसलिए हर काम ध्यान से करें। संतान के करियर को लेकर खुलकर बातचीत करना आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। जीवनसाथी के साथ बेवजह बहस करने से बचें, वरना छोटी बात बड़ा रूप ले सकती है।
विज्ञापन
Astrology: 30 की उम्र के बाद चमकता है इन चार राशि वालों का भाग्य, मिलता है मेहनत का पूरा फल
विज्ञापन
Kantak Dhaiya: सिंह राशि पर शनि की कंटक ढैय्या का प्रकोप, 2027 तक रहें अलर्ट वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Predictions 2026: इन 4 राशि वालों के लिए खुशियों और कामयाबी से भरे रहेंगे आने वाले 6 महीने, पढ़ें दिसंबर तक की बड़ी भविष्यवाणी
Rahu Ketu Impact: साल के अंत तक इन 4 राशि वालों पर रहेगी राहु-केतु की कड़ी नजर, नौकरी-व्यापार को लेकर बरतें सावधानी
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।