{"_id":"6afadb66ea5d24728006ed56","slug":"aaj-ka-rashifal-17-november-2026-daily-horoscope-prediction-in-hindi-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: इन चार राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, व्यापार को लेकर हो सकते हैं परेशान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: इन चार राशि वालों को आज रहना होगा सावधान, व्यापार को लेकर हो सकते हैं परेशान
Tue, 17 Nov 2026 09:03 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Tue, 17 Nov 2026 09:03 AM IST
सार
जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष राशि
विज्ञापन
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता और लाभ लेकर आ सकता है। कारोबार में धन लाभ होने के संकेत हैं। वहीं, राजनीति से जुड़े लोगों की किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी।
वृषभ राशि
आज आपको जरूरी कामों और जिम्मेदारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, सेहत और कानूनी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
मिथुन राशि
आज दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। घर में नौकरी या करियर से जुड़ी किसी बात पर चर्चा हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और संतान से किया हुआ वादा जरूर पूरा करें।
विज्ञापन
कर्क राशि
आज काम का दबाव और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। परिस्थितियां आपकी परीक्षा ले सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच संतुलन बनाकर चलना आपके लिए जरूरी होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन खास रह सकता है। कोई बड़ी सफलता आपको प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिल सकती है।
कन्या राशि
आज धन लाभ और पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के संकेत हैं। आपके प्रयासों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। हालांकि, मानसिक शांति बनाए रखने के लिए खुद को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें।
तुला राशि
आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। संतान से किया हुआ वादा पूरा करें। किसी उलझन या महत्वपूर्ण फैसले में पिताजी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज संपत्ति खरीदने से जुड़ी योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि, अपनी निजी योजनाओं और जरूरी बातों को हर किसी के साथ साझा करने से बचें।
धनु राशि
आज यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में आपके काम आएगी। बड़ी जिम्मेदारी आपको प्राप्त होगी। अपनी जिम्मेदारियों को टालने से बचें और जरूरी काम समय पर पूरा करने का प्रयास करें।
मकर राशि
आज जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने या कहीं बाहर समय बिताने का अवसर मिल सकता है। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी और रिश्ते में प्रेम व मधुरता बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ के योग योग बनेंगे।
कुंभ राशि
आज आपकी समझदारी और सूझबूझ विरोधियों की चाल को नाकाम कर सकती है। घर में कोई आपसे मिलने आ सकता है। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मीन राशि
आज आप आमदनी बढ़ाने और बचत के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश करते समय जोखिम को समझना जरूरी होगा। संतान से किया वादा पूरा करें। छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी आज दिन लेकर आ सकता है।
11 दिसंबर को शनिदेव होंगे मार्गी, इन राशियों का बुरा दौर होगा खत्म और मिलेंगे अच्छे अवसर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
