{"_id":"6a293893389c8584f805dcb0","slug":"aaj-ka-rashifal-11-june-2026-mesh-rashifal-aries-today-horoscope-in-hindi-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के कारोबार में आएगी रफ्तार? पढ़ें 11 जून का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के कारोबार में आएगी रफ्तार? पढ़ें 11 जून का राशिफल
Thu, 11 Jun 2026 05:01 AM IST
Jyoti Mehra
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jyoti Mehra
Updated Thu, 11 Jun 2026 05:01 AM IST
सार
Aaj Ka Mesh Rashifal: आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी और उसका असर आपके काम और बिजनेस दोनों में साफ नजर आएगा।
विज्ञापन
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष राशि- मेष राशि के लोग बेहद आत्मविश्वासी और साहसी होते हैं, जो कभी भी नई शुरुआत करने से पीछे नहीं हटते। इनके लिए चुनौतियां कोई डर नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का एक बेहतरीन मौका होती हैं। इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, जो जोश, पराक्रम और अदम्य ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। नेतृत्व करना इनकी सबसे बड़ी खूबी है, जिससे ये दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। आज का राशिफल
विज्ञापन
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपके अंदर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। मन में कुछ नया करने की प्रेरणा जागेगी और उसका असर आपके काम और बिजनेस दोनों में साफ नजर आएगा। अधूरे काम तेजी से पूरे होंगे और कारोबार में भी रफ्तार आएगी। अगर किसी नई पार्टनरशिप का विचार चल रहा है, तो थोड़ा ठहरकर फैसला लें। संतान की खुशी के लिए नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं। घर में मेहमानों के आने से रौनक बढ़ेगी, लेकिन पिताजी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
विज्ञापन
उपाय
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें। केले के पेड़ में जल चढ़ाना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा। चने की दाल और गुड़ का दान करें। गुरु मंत्र "ॐ बृं बृहस्पतये नमः" का 108 बार जाप करें। इस उपाय से करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
विज्ञापन
Ank Jyotish 10 June: मूलांक 5 और 9 को मिलेगी करियर में सफलता और धनलाभ, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिषफल
Love Rashifal 10 June: मेष और मिथुन राशिवालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, जानें अन्य राशियों का प्रेम राशिफल
Kantak Dhaiya: सिंह राशि पर शनि की कंटक ढैय्या का प्रकोप, 2027 तक रहें अलर्ट वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Shukra Gochar: शुक्र का कर्क राशि में गोचर इन 3 राशियों पर पड़ेगा भारी, 8 जून से बरतनी होगी सावधानी
Mesh Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मेष राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Chandra Gochar: कल चंद्रमा करेंगे मकर राशि में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त धन लाभ
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।