{"_id":"68b4144ec91ff9c558078ffc","slug":"aaj-ka-mithun-rashifal-1-september-2025-today-gemini-horoscope-in-hindi-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहेगा दिन, जानें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहेगा दिन, जानें आज का राशिफल
Mon, 01 Sep 2025 04:53 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 01 Sep 2025 04:53 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा ना करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान, चतुर और मिलनसार होते हैं। इनका संवाद कौशल बेहतरीन होता है, जिससे ये आसानी से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं। ये हमेशा नई चीजें सीखने के इच्छुक रहते हैं और एक ही जगह ज्यादा समय तक टिकना इन्हें पसंद नहीं होता। इनकी जिज्ञासु प्रवृत्ति इन्हें कई बार अस्थिर भी बना सकती है। ये मनोरंजक और मज़ाकिया होते हैं, जिससे ये लोगों के बीच लोकप्रिय रहते हैं। पत्रकारिता, लेखन, मार्केटिंग और सेल्स जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनके विचारों की तेज़ी और रचनात्मकता इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, मिथुन राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं-
का, की, कू, को, ह, ही, हु, हे, हो
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप नौकरी में मनमुताबिक लाभ मिलने से काफी खुश रहेंगे। आप अपने शत्रुओं के भी मित्र बन सकते हैं, लेकिन फिर भी आप उन पर भरोसा ना करें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप संतान को कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करने के लिए भेज सकते हैं। आप जीवनसाथी को कही शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: नीला
उपाय:
- घर में शुभ मुहूर्त में दीप जलाएं और भगवान गणेश की पूजा करें।
- घर के आंगन में कोई पौधा लगाएं।
- किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करें और वहां ध्यान लगाएं।
विज्ञापन
Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर
Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी
Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी
Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।