{"_id":"6900a1433fc023256e018601","slug":"aaj-ka-dhanu-rashifal-29-october-2025-today-sagitarius-horoscope-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें आज का राशिफल
Wed, 29 Oct 2025 04:26 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Wed, 29 Oct 2025 04:26 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका पद भी ऊंचा होगा और आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपके कामों में बाधा अटकाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
धनु राशि
विज्ञापन
धनु राशि के लोग उत्साही, घुमक्कड़ और खुले विचारों वाले होते हैं। इन्हें स्वतंत्रता पसंद होती है और ये जीवन को खुलकर जीने में विश्वास रखते हैं। ये धार्मिक और आध्यात्मिक झुकाव रखते हैं और ज्ञान प्राप्ति में रुचि रखते हैं। ये मज़ाकिया और खुशमिज़ाज होते हैं, लेकिन कभी-कभी बेपरवाह और बेबाक भी हो सकते हैं। ये यात्रा, शिक्षा, अध्यापन और दर्शन जैसे क्षेत्रों में सफल होते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, धनु राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका पद भी ऊंचा होगा और आपको इंक्रीमेंट भी मिल सकता है। आपका कोई मित्र आपके कामों में बाधा अटकाने की कोशिश करेगा। आपको किसी बड़े काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा, लेकिन फिर भी आपको भाई-बहनों से बातचीत करके कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी उनके साथी की दस्तक हो सकती है।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- अपनी व्यावसायिक योजनाओं को भगवान शिव के आशीर्वाद से शुरू करें।
- धनु राशि के लोगों के लिए भगवान सूर्य को लाल फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है।
- किसी जरूरतमंद को अनाज का दान करें।
- अपने माता-पिता को समय दें और उनका आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Monthly Horoscope October: अक्तूबर में कन्या और धनु राशि वालों के बदलेंगे दिन, यहां पढ़ें पूरा मासिक राशिफल
October Grah Gochar 2025: अक्तूबर में होगी ग्रहों की उथल-पुथल, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और सूर्य सभी बदलेंगे चाल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।