फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   27 nakshatras in vedic astrology characteristics of ashwin to punarvasu nakshatras

हर नक्षत्र कुछ कहता है: जानें अश्विन से पुनर्वसु नक्षत्र में जन्मे लोगों की खासियतें

Tue, 11 Jun 2019 06:25 PM IST
विनोद शुक्ला शालिनी सिन्हा, ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ
शालिनी सिन्हा, ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Jun 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
27 nakshatras in vedic astrology characteristics of ashwin to punarvasu nakshatras
ज्योतिष और 27 नक्षत्रों का महत्व
नौ ग्रह और 27 नक्षत्र हमारे जीवन और व्यक्तित्व को प्रभावित करते हैं, जो हमारे जन्म के साथ ही हमारे साथ साथ चलते हैं और हमें अपने मुताबिक ढालने की कोशिश करते हैं, उनके बारे में वैदिक ज्योतिष कई आयामों से अध्ययन करता रहा है। इन अध्ययनों के मुताबिक हर नक्षत्र कुछ कहता है। आज जानते हैं अश्विन नक्षत्र से पुनर्वसु नक्षत्र में जन्में व्यक्ति की क्या क्या होती है खासियतें।
विज्ञापन


अश्विन नक्षत्र
क्या आपका जन्म अश्विन नक्षत्र में हुआ है। यह नक्षत्र ज्योतिष शास्त्र में सबसे पहला और अहम माना जाता है। अगर आप अश्विन नक्षत्र वाले हैं तो आप बहुत ऊर्जावान और सक्रिय होंगे। अश्विन नक्षत्र वाले व्यक्ति बेहद महात्वाकांक्षी और बेचैन प्रकृति के होते हैं। हर काम जल्दबाजी में करना चाहते हैं और उसका नतीजा भी जल्दी से जल्दी चाहते हैं। कुछ रहस्यमय प्रकृति के होते हैं पहले काम कर लेते हैं, बाद में उसके बारे में सोचते हैं। इसलिए कई बार उन्हें कामकाज में नाकामयाबी भी मिलती है, लेकिन लगातार कोशिश करते रहने की वजह से ऐसे लोग आगे भी तेजी से बढ़ते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा होता है और परिवार में समृद्धि रहती है।
विज्ञापन


रोहिणी नक्षत्र
रोहिणी नक्षत्र के लोग काफी कल्पनाशील और रोमांटिक स्वभाव के होते हैं। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होता है। इसमें जन्मे लोग काफी चंचल स्वभाव के होते हैं और स्थायित्व इन्हें रास नहीं आता। इनकी सबसे बड़ी कमी यह होती है कि ये कभी एक ही मुद्दे या राय पर कायम नहीं रहते। ये लोग स्वभाव से काफी मिलनसार तो होते ही हैं लेकिन साथ-साथ जीवन की सभी सुख-सुविधाओं को पाने की कोशिश भी करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्द्रा नक्षत्र
इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों पर पूरी जिन्दगी बुध और राहु का प्रभाव रहता है। राहु के प्रभाव की वजह से इनकी दिलचस्पी राजनीति की ओर होती है। ये दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। दूसरों के मनोविज्ञान को समझ कर ही ये अपना व्यवहार बनाते हैं, बातचीत भी उसी लहजे से करते हैं। ऐसे लोगों को बेवकूफ बनाना बेहद मुश्किल होता है। दूसरों से काम निकलवाने में माहिर इस नक्षत्र के लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए नैतिकता को भी छोड़ देते हैं।

भरणी नक्षत्र
अगर आप भरणी नक्षत्र वाले हैं तो आरामपसंद और आलीशान जीवन जीने का सपना देखने वाले होंगे। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जिसकी वजह से ये लोग काफी आकर्षक और सुंदर होते हैं, व्यवहारकुशल और मृदुभाषी होते हैं और इनका मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करता है। धुन के पक्के होते हैं और जो ठान लेते हैं उसे हासिल करके दम लेते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान को अपना मूल मंत्र मानने वाले ये लोग प्रेम और सद्भाव के साथ काम करना पसंद करते हैं।

कृत्तिका नक्षत्र
इस नक्षत्र के लोगों पर सूर्य का प्रभाव होता है और इनमें आत्मसम्मान का भाव बहुत ज्यादा होता है। इन्हें जल्दी किसी पर भरोसा नहीं होता और इनका स्वभाव तुनकमिजाज होता है। इनमें ऊर्जा खूब होती है और कोई भी काम बहुत लगन और मेहनत से करते हैं। प्रेम में इनका भरोसा होता है और रिश्ते बनाने में माहिर होते हैं।

मृगशिरा नक्षत्र
इस नक्षत्र के लोगों पर मंगल का प्रभाव होने की वजह से वे काफी साहसी और मजबूत संकल्प वाले होते हैं। ये बेहद मेहनती होते हैं और स्थायी जीवन जीने में भरोसा रखते हैं। आकर्षक व्यक्तित्व के धनी और हमेशा सचेत रहने वाले ये लोग धोखा देने वालों को कभी माफ नहीं करते और बदला जरूर चुकाते हैं। ये लोग बुद्धिमान, मानसिक तौर पर मजबूत और संगीतप्रेमी होते हैं।

हस्त नक्षत्र
इस नक्षत्र के लोग बुद्धिमान होते हैं, एक दूसरे की मदद करते हैं लेकिन किसी भी बारे में फैसला लेने में इन्हें मुश्किल होती है। असमंजस के शिकार होते हैं। व्यवसाय में इनकी ज्यादा दिलचस्पी होती है और अपना काम निकालना जानते हैं। इन्हें हर तरह की सुख-सुविधाएं मिलती हैं और जीवन में भौतिक आनंद हासिल कर लेते हैं।

चित्रा नक्षत्र
इस नक्षत्र में जन्मे लोगों पर मंगल का प्रभाव होता है। इससे इनके रिश्ते सबसे बेहतर होते हैं। समाज के लिए काम करना इन्हें अच्छा लगता है। विपरीत परिस्थितियों में भी खुद को काफी संयम के साथ ले चलने में इन्हें महारथ होती है। इनकी मेहनत और हिम्मत ही इनकी ताकत है।


पुनर्वसु नक्षत्र
इस नक्षत्र में जन्म लोग आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं और इनमें कुछ देवीय प्रतिभाएं भी होती हैं। माना जाता है कि ये जल्दी किसी मुश्किल में नहीं फंसते और इनपर ऊपरवाला अक्सर मेहरबान होता है, उसे हर मुसीबत से बचाता है। आमतौर पर इनके शरीर की बनावट थुलथुली सी होती है। इनकी याद्दाश्त बेहद मज़बूत होती है। काफी मिलनसार होते हैं और प्रेम से सबसे मिलते हैं। इन्हें कभी आर्थिक परेशानी नहीं होती और जीवन समृद्धि से भरपूर होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed