{"_id":"588f1f594f1c1b2f3de80d9e","slug":"2017-february-month-rashiphal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ज्योतिषी बता रहे हैं फरवरी का महीना रहेगा भाग्यशाली, देखिए आपके लिए कितना है","category":{"title":"Predictions","title_hn":"भविष्यवाणी","slug":"predictions"}}
ज्योतिषी बता रहे हैं फरवरी का महीना रहेगा भाग्यशाली, देखिए आपके लिए कितना है
Tue, 31 Jan 2017 11:18 AM IST
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
राकेश्ा झा/टीम डिजिटल
Updated Tue, 31 Jan 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिचक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फरवरी महीने में कई ग्रहों की स्थिति बदल रही है। सबसे बड़े ग्रह गुरु जहां वक्री चाल चलेंगे वहीं बुध राशि परिवर्तन करके मकर राशि में आ जाएंगे। महीने के मध्य में ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि बदलकर कुंभ में पहुंचेंगे। इन बड़े उलट फेरों के बीच आपके जीवन पर सितारों का कैसा प्रभाव रहेगा जानने के लिए पढ़ें फरवरी महीने का राशिफल।
मेष राशिः कार्य में बाधा और विलंब के कारण क्रोधित होंगे
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
फरवरी का महीना आपके लिए नौकरी व्यवसाय के मामले में उथल-पुथल वाला रह सकता है। इस महीने लंबी दूरी की यात्रा की भी योजना बन सकती है। कार्य में बाधा और विलंब के कारण आपका मन चिड़चिड़ा हो सकता है और क्रोध में आप अपने करीबी लोगों को भी नाराज कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि संयम और धैर्य से काम लें। आर्थिक मामलों में गंभीरता से विचार करने के बाद ही कोई फैसला लें।
वृष राशिः नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की संभावना है
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
आपकी ढैय्या शुरु हो चुकी है ऐसे में आपको अपने काम में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वैसे इस महीने आपको मान-सम्मान की प्राप्ति और नौकरी व्यवसाय में लाभ के अवसर मिलने की भी अच्छी संभावना है लेकिन इसके लिए आपको परिश्रम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन राशिः आर्थिक मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे
4 of 13
मिथुन
इस महीने आपकी राशि के स्वामी बुध अपनी राशि से आठवें स्थान में गोचर करेंगे जो आपके लिए अनुकूल स्थिति नहीं है ऐसे में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी व्यवसाय में भी आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। किसी बात को लेकर चिंतित रह सकते हैं।
विज्ञापन
कर्क राशिः मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
इस महीने आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है जिससे आप उत्साहित होंगे और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, छोटे-मोटे लाभ होते रहेंगे। महीने दूसरे भाग में आपको अपने निकट संबंधियों से मतभेद और मनमुटाव का सामना करना पड सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।