राशि परिवर्तन: जून माह में इन ग्रहों की बदलेगी चाल, जानें किस राशि में प्रवेश करेगा मंगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य का राशि परिवर्तन
14 जून, रविवार- 14 जून, रविवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य वृष राशि में हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।
सूर्य सिंह राशि का स्वामी है।
सूर्य मेष राशि में उच्च का होता है, जबकि तुला राशि में नीच का।
मंगल का राशि परिवर्तन
18 जून, गुरुवार- 18 जून गुरुवार को मंगल का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन मंगल मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह है। मंगल मेष राशि में उच्च का होता है, जबकि कर्क राशि में नीच का।
गुरु का राशि परिवर्तन
30 जून, मंगलवार- 30 जून को गुरु का राशि परिवर्तन होगा। इस दिन गुरु मकर राशि से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गुरु को ज्ञान, शिक्षक, संतान, बड़े भाई, शिक्षा, धार्मिक कार्य, पवित्र स्थल, धन, दान, पुण्य और वृद्धि आदि का कारक ग्रह माना जाता है।
बुध होंगे वक्री
18 जूनवर, गुरुवार- 18 जून गुरुवार को बुध मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे, यानी इस दिन से बुध की उल्टी चाल शुरू हो जाएगी। आपको बता दें इससे पहले 24 मई को बुध अपनी स्वराशि में मार्गी हुए थे यानी इस समय बुध मार्गी हैं।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुध को वाणिज्य, लेखन, एंकरिंग, वकील, पत्रकारिता, कथा वाचक, प्रवक्ता का कारक ग्रह माना जाता है।