फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Parshuram Jayanti 2021 Date Timing Shubh Muhurta Know The Special Thing About Bhagwan Parshuram

Parshuram Jayanti 2021: भगवान विष्णु के 6वें अवतार भगवान परशुराम, जानिए इनके जीवन से जुड़ी खास बातें

Sun, 09 May 2021 12:15 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sun, 09 May 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Parshuram Jayanti 2021 Date Timing Shubh Muhurta Know The Special Thing About Bhagwan Parshuram
Parshuram Jayanti 2021

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस बार परशुराम जयंती 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को पड़ रही है। परशुराम भगवान को विष्णु जी का छठवां अवतार माना जाता है। इनका जन्म ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के यहां हुआ था। हिंदू धर्म ग्रंथों में मिलने वाली कथाओं के अनुसार, धरती पर राजाओं द्वारा किये जा रहे अन्याय, अधर्म, और पापकर्मों का विनाश करने के लिए विष्णु जी ने भगवान परशुराम अवतार लिया था। जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें और शुभ मुहूर्त।

विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2021 Date Timing Shubh Muhurta Know The Special Thing About Bhagwan Parshuram
परशुराम जयंती 2021 - फोटो : Social media
परशुराम जयंती तिथि और शुभ मुहूर्त

वैशाख तृतीया तिथि आरंभ- 14 मई 2021 दिन शुक्रवार को सुबह 05 बजकर 38 मिनट से

 

वैशाख तृतीया तिथि समाप्त- 15 मई 2021 दिन शनिवार सुबह 07 बजकर 59 मिनट पर

विज्ञापन
विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2021 Date Timing Shubh Muhurta Know The Special Thing About Bhagwan Parshuram
भगवान परशुराम। - फोटो : सोशल मीडिया।
भगवान परशुराम से जुड़ी खास बातें

भगवान परशुराम में शिव जी और विष्णु जी के सयंक्त गुण थे। उन्हें संहारक का गुण भगवान शिव से प्राप्त हुआ था तो वहीं इन्हें पालनहारा का गुण इन्हें जगत पालनकर्ता श्री हरि विष्णु से प्राप्त हुआ था। 

 

भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के पांच पुत्रों में से चौथे थे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक हैं और कलयुग में आज के समय में भी धरती पर जीवित हैं।

विज्ञापन

Parshuram Jayanti 2021 Date Timing Shubh Muhurta Know The Special Thing About Bhagwan Parshuram
Parshuram Jayanti 2021

भगवान परशुराम के जन्म का नाम राम रखा गया था लेकिन इन्होंने कठोर तपस्या की जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने इन्हें कई अस्त्र और शस्त्र प्रदान किए जिसमें से फरसा जिसे परशु भी कहते हैं मुख्य है। परशु धारण करने के कारण ये परशुराम कहलाए।

 

भगवान परशुराम को रामभद्र, भार्गव, भृगुपति, जमदग्न्य, भृगुवंशी आदि नामों से भी जाना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार गुजरात से लेकर केरल तक बाण का चलाकर समुद्र को पीछे धकेलते हुए नई भूमि का निर्माण किया था और भारत के अधिकांश गांवो को बसाया था। इसी कारण ये भार्गव कहलाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed