फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Palmistry: हाथ की ये रेखा बताती है, आपके पास रहेगा जबरदस्त पैसा

Tue, 02 Jul 2024 12:43 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 02 Jul 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
this line on your palm lucky sign goddess lakshmi will always be kind in hindi
हस्तरेखा विज्ञान - फोटो : Amar Ujala

Palmistry for Money: हस्तरेखा शास्त्र, जो ज्योतिष विज्ञान की एक शाखा है, हाथों की रेखाओं का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य, भाग्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जाता है। हाथों पर ऐसी कई रेखाएं होती हैं जो हमारे उम्र, स्वास्थ्य, भाग्य, विवाह, धन आदि के बारे में बताती हैं। कुछ खास रेखाएं हमारी आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताती हैं। आइए आज के इस लेख में इसी से जुड़ी कुछ खास हथेली की रेखाओं के बारे में जानते हैं जिनके होने से मां लक्ष्मी उनपर हमेशा मेहरबान रहती हैं। हथेली पर इन रेखाओं का होना कई मायनों में शुभ माना जाता है इसलिए इसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।


 

this line on your palm lucky sign goddess lakshmi will always be kind in hindi
Palmistry - फोटो : istock
- अगर हथेली खोलने पर बीच में गड्ढा हो रहा हो, तो ऐसे जातक बहुत धनवान होते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार इसे धन की कोठरी कहा जाता है। ये भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और स्वास्थ्य रेखा से मिलकर बनती है, इन तीनों रेखाओं से मिलकर बनने वाले त्रिकोण को ही धन की कोठरी कहते हैं। ऐसे जातक का भाग्य तो उदय होता ही है, साथ ही अकूत धन और संपत्ति के मालिक होते हैं। मगर इन सब के बीच जो बड़ी बात है वो ये कि त्रिभुज पूरी तरह से रेखाओं से घिरी होनी चाहिए। अगर त्रिभुज खुला हो या कोई रेखा टूटी हो तो यह नियम काम नहीं करता है।

 
this line on your palm lucky sign goddess lakshmi will always be kind in hindi
Palmistry - फोटो : istock
- अगर जातक के हथेली में मस्तिष्क रेखा के साथ शनि और बुध पर्वत अच्छी स्थिति में हो तो जातक अपनी सूझबूझ से खूब धन कमाता है। ऐसे जातक का व्यापार में जाने और बड़ा कारोबार करने की संभावना अधिक रहती है। इसके अलावा कलात्मक कार्यों में काफी सक्रिय रहते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
this line on your palm lucky sign goddess lakshmi will always be kind in hindi
Palmistry - फोटो : istock
- अगर किसी जातक के हथेली पर दो सूर्य रेखाएं हैं तो वे बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। यह अत्यधिक धन और समृद्धि का संकेत होता है। सूर्य रेखा जिसे कनक रेखा या अंगुष्ठिका रेखा भी कहा जाता है, ये एक महत्वपूर्ण रेखा होती है, जातक के धन, सफलता, प्रसिद्धि और सम्मान के बारे में बताती है। यह रेखा आमतौर पर चंद्र पर्वत से निकलकर सूर्य पर्वत तक जाती है, जो अंगुली के आधार पर स्थित होता है। अगर किसी के हाथ में दो सूर्य रेखाएं हैं तो उच्च महत्वाकांक्षा, शक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक हैं।

 
विज्ञापन
this line on your palm lucky sign goddess lakshmi will always be kind in hindi
हाथ की रेखा - फोटो : Amar Ujala
- हथेली के चंद्र पर्वत से अगर कोई रेखा निकलकर पूरी हथेली को पार करते हुए गुरु पर्वत तक पहुंचती है, जिन जातक के हथेली में ऐसी रेखा होती है वे बहुत भाग्यशाली होते हैं। ऐसे जातक के पास मां लक्ष्मी खुद चलकर आती हैं। साथ ही ये लोग दुनिया का खूब सैर करते हैं।

- अगर हृदय रेखा से कोई रेखा निकलकर चंद्र पर्वत से मिलती है तो ऐसे जातक प्रेम के मामले में भाग्यशाली होता है, साथ ही इन लोगों का मनपसंद जीवनसाथी से विवाह होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed