फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   sleeping style in palmistry

अगर आप ऐसे सोते हैं तो होंगे भाग्यशाली

Wed, 31 Jul 2013 12:57 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 31 Jul 2013 12:57 PM IST
विज्ञापन
sleeping style in palmistry

जिस तरह हर व्यक्ति का चेहरा, आंख, नाक एक दूसरे से अलग होता है उसी प्रकार सोने का तरीका भी अलग होता है। कोई व्यक्ति पैर पर पैर चढ़ाकर सोता है तो कोई पेट के बल लेटकर सोता है। कुछ लोगों की आंखें सोते समय अधखुली रहती है इन्हें देखकर ऐसा लगता है कि वह सोने का बहाना करके लेटा है।

विज्ञापन


समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि सोने के इन तरीकों से व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के गुणों को भी जाना जा सकता है। यहां तक की सोने के तरीके से यह भी जान सकते हैं कि आप कितने भाग्यशाली हैं।
विज्ञापन


माना जाता है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह बड़े ही भाग्यशाली होते हैं इन्हें कम परिश्रम में ही जीवन का हर सुख प्राप्त हो जाता है। इसका कारण यह भी है कि जिनकी आंखें सोते समय अधखुली होती है वह अपने मतलब की बातों पर पैनी नज़र रखते हैं। और मौके का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग पीठ के बल सोते हैं वह उर्जावान और सक्रिय होते हैं। यह जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का सामना धैर्य पूर्वक करते हैं और परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते रहते हैं। ऐसे लोग काफी जिम्मेदार होते हैं। परिवार के साथ ही साथ कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने की कोशिश करते हैं।


पेट के बल लेटकर सोने वाले व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों से घबराते हैं। ऐसे व्यक्ति अपनी खामियों को छुपाने की कोशिश करते हैं यही कराण है कि इन्हें जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसी प्रकार जिन लोगों को शरीर को ढ़ककर सोने की आदत होती है उन्हें भी काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed