फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   ring finger indicates earning

अनामिका उंगली बताती है- धन किस तरह कमाएँगे

Fri, 08 Feb 2013 05:44 PM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Fri, 08 Feb 2013 05:44 PM IST
विज्ञापन
ring finger indicates earning

छोटी उंगली के बाद अनामिका

विज्ञापन
होती है। इस उंगली के नीचे सूर्य पर्वत होता है इसलिए अनामिका उंगली को हस्तरेखा विज्ञान में काफी महत्व दिया गया है। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अनामिका अगर तर्जनी से बड़ी हो तो व्यक्ति स्वाभिमानी होता है। ऐसे लोग भावुक होते हैं और जरूरत के समय लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। सगे-संबंधियों विशेष तौर पर जीवनसाथी के प्रति इनमें गहरा लगाव होता है। सामान्य रूप से इनका दांपत्य जीवन सुखद रहता है।

अनामिका और तर्जनी की लंबाई बराबर होना दर्शाता है कि व्यक्ति स्वतंत्रताप्रिय है। ऐसा व्यक्ति अपने काम में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करता है और न दूसरों के काम में दखलंदाजी करता है। यह अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश रहते। जिनकी अनामिका उंगली मध्यमा के बारबार होती है वह स्वार्थी और धूर्त होते हैं। ऐसे लोग परंपरा और नैतिकता को ताक पर रखकर कई कार्य कर बैठते हैं। अनामिका उंगली का छोटा होना हस्तरेखा में अच्छा नहीं माना जाता है।

जिनकी अनामिका उंगली छोटी होती है वह ठगी, चोरी एवं कला का गलत इस्तेमाल करके धन कमाने की प्रवृति रखने वाले व्यक्ति होते हैं। अनामिका उंगली का झुकाव छोटी उंगली की ओर होने पर व्यक्ति व्यवसाय के माध्यम से खूब धन अर्जित कर सकता है। जिनकी अनामिका उंगली का झुकाव मध्यमा उंगली की ओर होता है वह नौकरी एवं बौद्धिक कार्यों के द्वारा धन कमाते हैं। इस तरह के लोग निराशावादी और खिन्न होते हैं। ज्योतिष, दर्शन और रहस्यमयी विद्याओं से भी धन अर्जित करने में सफल होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed