{"_id":"fc70af7acaeed7f519106cc593e91b20","slug":"palmisty-gift-from-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तरेखा ऐसी है तो मिलेगा गर्लफ्रेंड और ससुराल से लाभ","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हस्तरेखा ऐसी है तो मिलेगा गर्लफ्रेंड और ससुराल से लाभ
Updated Wed, 30 Oct 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली आ रही है। ऐसे में लाभ की बात हर कोई चाहता है, तो क्यों न इस मौके पर गर्लफ्रैंड और ससुराल से लाभ की भी बात हो जाए। ससुराल पक्ष से आपको लाभ मिलेगा कि नहीं यह जानने के लिए आप अपनी हथेली को गौर से देखिए।
विज्ञापन
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार अगर आपकी हथेली में अंगूठे के पास से कोई रेखा चलकर मध्यमा उंगली तक पहुंच जाए और उसका शिरा तर्जनी उंगली की ओर मुड़ा हुआ है तो इसका मतलब है आपको ससुराल पक्ष से समय-समय पर लाभ मिलता रहेगा।
विज्ञापन
माना जाता है कि जिनकी हथेली में ऐसी रेखा होती है उनकी तरक्की और सुख में ससुराल पक्ष का बड़ा योगदान होता है। ऐसी हस्तरेखा वाले व्यक्ति को गर्लफ्रैंड से भी खूब उपहार मिलता है। लेकिन गौर करने वाली बात यह भी है कि अगर शुक्र पर्वत अधिक उभरा या धंसा हुआ है तब बदनामी का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
भाग्य रेखा कटी या जालीदार नहीं हो और तर्तनी उंगली के ऊपर हथेली में वर्ग की आकृति बनी होने पर भी व्यक्ति को ससुराल पक्ष से लाभ मिलता रहता है। ऐसे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है। भौतिक सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन का आनंद मिलता है।