Palmistry: जिनकी हथेली में होती हैं ऐसी रेखाएं, वे 40 की उम्र के बाद करते हैं खूब तरक्की, अचानक से चमकता है भाग्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी व्यक्ति की हथेली पर 'H' का निशान बना हो तो ये बेहद शुभ होता है। ये निशान हथेली की 3 अहम रेखाओं- हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा से मिलकर बनता है। हथेली पर जब ये रेखाएं आपस में मिलती हैं तो 'H' जैसा निशान बनता है।
40 के बाद अचानक से बदलती है किस्मत
जिन लोगों की हथेली में 'H' का निशान होता है, उनकी किस्मत 40 की उम्र के बाद अचानक से बदल जाती है। वे अपने जीवन में 40 की उम्र के बाद खूब तरक्की करते हैं।
कहा जाता है कि ऐसे जातक भले ही कितने भी गरीब परिवार में जन्मे हों या उनका शुरुआती जीवन भले ही संघर्ष में बीत रहा हो, लेकिन 40 साल की उम्र के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
ऐसे लोग 40 साल की उम्र के बाद करियर में तेजी से तरक्की करते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार ये लोग इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं, जिसकी उन्होंने खुद भी कल्पना नहीं की होती है। वे अपार धन-दौलत पाते हैं। दुनिया की तमाम सुख-सुविधाओं का आनंद लेते हैं।