फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Palmistry Money Line Know About Palm Lines for Wealth and Success in Hindi

Palmistry: धनवान लोगों के हाथों में होती है ऐसी लकीरें, जीवन में खूब कमाते हैं धन और शौहरत

Tue, 11 Mar 2025 05:35 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 05:35 PM IST
सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर धनवान होने के कुछ योग बने हुए होते हैं। जिन लोगों के हाथ में शुभ निशान होते हैं उनको जीवन में कभी भी सुख, वैभव और ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती है।

विज्ञापन
Palmistry Money Line Know About Palm Lines for Wealth and Success in Hindi
हथेली पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जिनके बनने से व्यक्ति धनवान और गुणी होता है। - फोटो : adobe stock

विस्तार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की तरह ही हस्तरेखा शास्त्र में जातक की हथेली पर बनी हुई रेखाओं का विश्लेषण करके भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की हथेली पर कई तरह निशान और लकीरें होती हैं। इन लकीरों में कुछ शुभ तो कुछ अशुभ निशान बने हुए होते हैं। वैदिक ज्योतिष में जहां कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति देखकर भविष्य, करियर-कारोबार और भाग्य के बारे में जानकारी दी जाती है, वहीं हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद रेखाओं के आधार पर भविष्यवाणी की जाती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर धनवान होने के कुछ योग बने हुए होते हैं। जिन लोगों के हाथ में शुभ निशान होते हैं उनको जीवन में कभी भी सुख, वैभव और ऐश्वर्य की कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं हथेली पर बने कुछ शुभ योगों के बारे में।
विज्ञापन


हथेली पर मरुत योग
हथेली पर कुछ ऐसे निशान होते हैं जिनके बनने से व्यक्ति धनवान और गुणी होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी की हथेली पर शुक्र पर्वत पूरी तरह के विकसित हो साथ ही गुरु पर्वत में भी ऊभार होगा और उस पर क्रास का निशान बना होता  होता है तो व्यक्ति बहुत ही बलवान होता है। इसके अलावा चंद्र रेखा साफ-सुथरी हो तो मरुत योग बनता है। 
विज्ञापन


जिन लोगों की हथेली पर यह मरुत योग बनता है वह व्यक्ति बहुत ही दूरदर्शी और निपुण होता है। ऐसे लोग बहुत ही मेहनती और अवसरों का भरपूर लाभ उठाने वाले होते हैं। ये लोग कम समय में ही अकूत धन-संपदा के मालिक बनते हैं। इनके जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है। इस तरह के लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hans Yog In Palmistry: हथेली पर बनने वाला हंस योग आकर्षित करता है धन-दौलत, क्या आपकी हथेली पर है ये रेखा?

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं भाग्यशाली 
कई लोगों की हथेली पर तरह-तरह के निशान होते हैं। जिनका हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। जिन लोगों की हथेली के बीच में घड़ा, पेड़ और स्तंभ का निशान होता है उनको जीवन में सभी तरह के सुखों की प्राप्ति होती है। 
अगर किसी व्यक्ति की हथेली में शनि पर्वत के ऊपर त्रिशूल का निशान बना होता है और भाग्य रेखा से चंद्र पर्वत से जाती हुई कोई रेखा बनी हुई होती है उस व्यक्ति को नौकरी में कोई बड़ा पद प्राप्त करता है। ऐसे लोगों के अंदर नेतृत्व करने की क्षमता होती है। ये लोग राजनीति में अच्छा नाम कमाते हैं। 

Palmistry: हथेली पर ऐसी रेखाएं मानी जाती हैं अशुभ, जीवन में मिलता है कष्ट



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed