फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry unlucky sign in palm get money problem hast rekha shastra effects of rahu

Palmistry: हथेली पर ऐसी रेखाएं मानी जाती हैं अशुभ, जीवन में मिलता है कष्ट

Wed, 05 Mar 2025 06:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 05 Mar 2025 06:43 PM IST
सार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली पर कई तरह के अशुभ निशान होते हैं जिनके होने पर व्यक्ति का जीवन कष्टों से बीतता है। 

विज्ञापन
palmistry unlucky sign in palm get money problem hast rekha shastra effects of rahu
हथेली पर राहु के निशान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जिस तरह से वैदिक ज्योतिष शास्त्र में किसी जातक की कुंडली का अध्ययन करते हुए उसके भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में भविष्यवाणी की जाती है, उसी तरह से हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बनी हुई रेखाओं और निशानों का अध्ययन करके काफी कुछ बताया जाता है। व्यक्ति की हथेली पर कई तरह के निशान और रेखाएं बनी हुई होती हैं। यह निशान कुछ शुभ होते तो कुछ अशुभ। शुभ निशान से व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है वहीं अशुभ निशान होने पर व्यक्ति को तरह-तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। जिन व्यक्ति की हथेली पर अशुभ निशान होते हैं उनको कार्यों में सफलताएं कम मिल पाती है। आइए जानते हैं हथेली पर कौन-कौन से निशान अशुभ होते हैं। 

विज्ञापन


Palmistry: हथेली की छोटी उंगली बताती है आपके जीवन के कई राज, जानिए क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र
विज्ञापन


हथेली पर राहु की रेखा 
कई व्यक्तियों की हथेली पर राहु से जुड़े हुए निशान बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों में ये निशान होते हैं उनका जीवन कष्टों से भरा होता है। राहु के निशान को चिंता रेखा के नाम से भी जाना जाता है। इस तरह के लोग छोटी बात से लेकर बड़ी बात तक चिंताओं से ग्रसित रहते हैं। ऐसा व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से भी जूझता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Love Marriage Moles: शरीर पर कौन से तिल देते हैं प्रेम विवाह के संकेत, जानें क्या आपकी भी होगी लव मैरिज

हथेली पर कटी-फटी रेखाएं
कई लोगों की हथेली पर साफ-सुथरी रेखाएं बनी हुई होती है तो वहीं कुछ लोगों के हथेली में कटी-फटी और तिरछी रेखाएं भी देखने को मिलती है। जिन लोगों की हथेली पर तिरछी और कटी-फटी रेखाएं होती है उनके कार्यो में सफलताएं कम मिलती हैं। समय-समय पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है। धन की हानि और दूसरों को दिया गया धन के वापस मिलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 

Hans Yog In Palmistry: हथेली पर बनने वाला हंस योग आकर्षित करता है धन-दौलत, क्या आपकी हथेली पर है ये रेखा?

सूर्य रेखा पर कटी-फटी रेखाएं
हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य रेखा पर अगर क्रास या तिरछी रेखाएं बनी हुई होती है तो इसे अशुभ माना जाता है। जिन लोगों की हथेलियों पर यह निशान बना हुआ होता है उन्हे आर्थिक परेशानियां जीवन में लगातार बनी रहती है। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि में रुकावटें आती है। 

Palmistry: हस्तरेखा विज्ञान में पुरुषों और महिलाओं का कौन सा हाथ देखा जाता है? जानें इसका महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed