{"_id":"e444d5a7a0d6f509ff0590c151bd6812","slug":"palmistry-mercury-and-venus-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथेली देखकर महिलाओं की इन खूबियों को जानें","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
हथेली देखकर महिलाओं की इन खूबियों को जानें
टीम डिजिटल
Updated Tue, 15 Oct 2013 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथ की रेखाओं से किस्मत और धन की स्थिति जानने में सभी की रूचि रहती है लेकिन हाथ की रेखाएं सिर्फ इन चीजों को ही नहीं बताती हैं। हाथ की रेखाओं को देखकर आप यह जान सकते हैं कि व्यक्ति में क्या खूबियां हैं। इससे आप महिलाओं के कुछ खास गुणों को भी जान सकते हैं।
विज्ञापन
हस्तरेखा विज्ञान में बुध को ज्ञान, बौद्घिक क्षमता एवं वाणी का कारक माना गया है। हथेली में बुध का स्थान सबसे छोटी उंगली के नीचे माना गया है। अगूठे के पास से चलकर कोई रेखा अगर बुध क्षेत्र में आ जाए तो यह महिलाओं के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसी महिलाएं बहुत ही बुद्घिमान होती हैं और अपनी वाणी और चतुराई से समाज और परिवार में मान-सम्मान एवं विशिष्ठ स्थान प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन
समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि जिन महिलाओं की हथेली में शुक्र पर्वत से निकलकर बुध पर्वत तक कोई रेखा आती है वह समाज सेवा के क्षेत्र में आगे रहती हैं। ऐसी महिलाएं राजनीति में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं। इन्हें उच्च पद एवं सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
जिन पुरूषों की हथेली में ऐसी रेखी होती है वह विद्वान होते हैं। गणित, विज्ञान, गायन एवं साहित्य के क्षेत्र में यह उपलब्धियां हासिल करते हैं। ऐसे लोग गायन, चित्रकला तथा लेखन से धन कमा सकते हैं।