{"_id":"74ad3a9c1e8fc47ddedf90332e4ba642","slug":"palmistry-laugh-samudra-shastra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी ऐसी हंसी हसते हैं तो जानिए अपने बारे में","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
अगर आप भी ऐसी हंसी हसते हैं तो जानिए अपने बारे में
राकेश झा/अमर उजाला, दिल्ली।
Updated Fri, 07 Feb 2014 01:02 PM IST
विज्ञापन
जिस तरह हर व्यक्ति एक दूसरे से दिखने में अलग होता है। ठीक इसी तरह उनकी कुछ आदतें और व्यवहार भी एक दूसरे से अलग होते हैं। अगर आप लोगों की इन आदतों और व्यवहार पर गौर करें तो उनके बारे में कई राज की बातें जान सकते हैं।
विज्ञापन
यहां हम बात करते हैं हंसी के तरीके की। आपने देखा होगा कि कुछ लोग हंसते समय अपनी दोनों आंखें बंद कर लेते हैं। भविष्य पुराण में बताया गया है जो पुरुष इस प्रकार से हंसते हैं उन पर कभी भी आंख बंद करके विश्वास नहीं करना चाहिए। ऎसे लोगों में लोभ एवं काम की भावना अधिक रहती है। अपने स्वार्थ के लिए गलत तरीके आजमाने से भी गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन
पढ़ें,राशि के अनुसार जानें महिलाओं के प्यार करने का अंदाज
विज्ञापन
इस पुराण में बताया गया है कि जो पुरुष हंसते समय तेज आवाज निकालते हैं उनका व्यवहार दोहरा हो सकता है। ऎसे व्यक्ति सामने कुछ और पीछे कुछ और हो सकते हैं। इनमें दिखावा करने की प्रवृति होती है। चापलूसी से दूसरों से काम निकालना खूब आता है।
असली पुरुष यानी उत्तम प्रकार के पुरुष के विषय में यह पुराण कहता है कि इनकी हंसी कंपनरहित होती है यह धीमे-धीमे हंसते हैं। ऎसे पुरुष गंभीर प्रकृति के होते हैं। इधर-उधर की बातों में इनकी रुचि नहीं रहती है। यह अपने काम पर ध्यान देते हैं और जीवन में व्यवहारिकता के कारण नाम और यश प्राप्त करते हैं।