फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry good sign in palm

देखिए, क्या इनमें से कोई शुभ चिन्ह आपकी हथेली में है

Wed, 09 Oct 2013 02:57 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Wed, 09 Oct 2013 02:57 PM IST
विज्ञापन
palmistry good sign in palm

अगर आप हाथ की लकीरों में अपनी किस्मत तलाश रहे है तो सिर्फ लकीरें नहीं बल्कि हाथेली में मौजूद शुभ चिन्हों को ढूंढने की कोशिश कीजिए। समुद्रशास्त्र में बतया गया है कि भले ही भाग्य रेखा छोटी हो लेकिन हथेली में शुभ चिन्ह मौजूद हों तो छोटी भाग्य रेखा वाला व्यक्ति भी वैभवपूण जीवन का आनंद लेता है।

विज्ञापन


समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिनकी हथेली में मछली का चिन्ह होता है उन्हें चिंता और निराशाजनक बातों को मन से निकाल देना चाहिए। ऐसा व्यक्ति जीवन में निरंतर सफलता की ओर बढ़ता रहता है। इन्हें संतान सुख के साथ ही उत्तम धन वैभव की प्राप्ति होती है। यह जो भी काम करते हैं उनमें सफल होते हैं।
विज्ञापन


हथेली में अगर तुला या यज्ञ की वेदी के समान आकृति बनी हुई है तो यह व्यापार में उत्तम सफलता का प्रतीक चिन्ह माना गया है। ऐसा व्यक्ति नौकरी से अधिक व्यवसाय में सफल होता है। जिनकी हथेली में खड्ग, धनुष, वाण अथवा बर्छी का चिन्ह होता है वह युद्घ कला में निपुण होते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सेना, पुलिस एवं रक्षा क्षेत्र में जल्दी कामयाबी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हथेली में पर्वत अथवा वृक्ष का चिन्ह होना बताता है आप पर सदैव लक्ष्मी की कृपा रहेगी। ऐसा व्यक्ति खूब धन कामाता है। पैसा कितना भी खर्च करे, धन की कमी इन्हें कभी नहीं सताती है। हथेली में शंख आथवा जहाज का चिन्ह होना जल क्षेत्र से जुड़े व्यवसाय एवं नौकरी से लाभ का सूचक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed