{"_id":"1fcbf88318e0e7989fb1a5cde3746c62","slug":"palmistry-fate-line-life-line-sun-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसे पता करें कौन कितना धनवान और बुद्घिमान है","category":{"title":"Palmistry","title_hn":"हस्तरेखाएं","slug":"palmistry"}}
ऐसे पता करें कौन कितना धनवान और बुद्घिमान है
टीम डिजिटल
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपके पास कितना पैसा होगा और आप कितने बुद्घिमान हैं। यह जानने के लिए किसी मशीन की जरुरत नहीं है। प्राचीन काल में हस्तरेखा विज्ञान के द्वारा यह पता कर लिया जाता था कि व्यक्ति की आर्थिक स्थिति कैसी होगी। इन पर सरस्वती की कृपा रहेगी या नहीं।
विज्ञापन
आप भी चाहें तो इस विद्या से अपने और दूसरों की आर्थिक स्थिति एवं बौद्घिक क्षमता का अंदाजा लगा सकते हैं। हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में जीवन रेखा पतली और स्पष्ट होती है उनकी उम्र लंबी होती है। इसे कोई दूसरी रेखा नहीं काटती हो तब स्थिति और भी उत्तम होती है।
विज्ञापन
अनामिका उंगली की जड़ से साफ और स्पष्ट रेखा निकलना शुभ माना जाता है। ऐसे व्यक्ति का सूर्य प्रबल होता है। इन्हें अच्चाधिकारियों एवं सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलता है। पिता की ओर से भी इन्हें खूब लाभ मिलता है।
विज्ञापन
तीसरी महत्वपूर्ण रेखा है भाग्यरेखा। मध्यमा उंगली की जड़ तक जो रेखा पहुंचती है वह भाग्य रेखा होती है। यह रेखा साफ और स्पष्ट हो। इसे कोई दूसरी रेखा काट नहीं रही हो तो इसे मजबूत भाग्य का संकेत समझना चाहिए।
जिनकी हथेली में यह तीनों रेखाएं सुंदर और स्पष्ट होती हैं वह धनवान और बुद्घिमान होते हैं। इन पर लक्ष्मी और सरस्वती दोनों की कृपा रहती है।