फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry astrology shukra mount in hand are good sign of happiness and prosperity in life

Palmistry: हथेली पर बने शुक्र पर्वत से जीवन में मिलता है धन और सुख सुविधा का लाभ

Mon, 31 Jan 2022 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 31 Jan 2022 07:56 AM IST
सार

शुक्र पर्वत प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता,सुख और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। हथेली पर शुक्र पर्वत वहां पर बनता है जहां पर अंगूठे का निचला हिस्सा शुरू होता है।

विज्ञापन
palmistry astrology shukra mount in hand are good sign of happiness and prosperity in life
palmistry: हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की लकीरें और निशान बने हुए होते हैं जिनका अध्ययन कर व्यक्ति के भाग्य और भविष्य के बारे में जानकारी हासिल की जाती है। हथेली पर कई तरह की लकीरों के अलावा सभी 09 ग्रहों से संबंधित पर्वत भी बने हुए होते हैं। हस्तरेखा ज्योतिष में इन पर्वत का विश्लेषण कर व्यक्ति के भविष्य के बारे में आंकलन किया जाता है। आज हम आपको व्यक्ति की हथेली पर बने शुक्र पर्वत के बारे बताएंगे। शुक्र पर्वत प्रेम, ऐश्वर्य, विलासिता,सुख और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। हथेली पर शुक्र पर्वत वहां पर बनता है जहां पर अंगूठे का निचला हिस्सा शुरू होता है।
विज्ञापन


- अगर किसी भी जातक की हथेली में शुक्र पर्वत उभार पर है तो व्यक्ति के जीवन में पैसों की कठिनाईयां नहीं आती हैं। उसे हर प्रकार की सुख सुविधा का आनंद प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन


-वहीं अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर शुक्र पर्वत दबा हुआ हो तो व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। इसके अलावा इन्हें शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा अगर शुक्र पर्वत पर कई तरह की छोटी और कटी हुई लकीरें बनी हो तो व्यक्ति का मन हमेशा उदास रहता है। शुक्र पर्वत पर इन लकीरों का जाल नुमा आकृति अच्छा नहीं माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अगर किसी व्यक्ति की हथेली के शुक्र पर्वत पर तिल बना हुआ हो तो ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा नहीं रहता। अक्सर छोटी-बड़ी बातों पर झगड़े होते रहते हैं। लेकिन शुक्र पर्वत पर बने तिल व्यक्ति को आर्थिक मामले में सफलता दिलाते हैं।

- जिन जातकों की हथेली पर शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हो तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में सभी तरह के ऐशोआराम की सुविधा प्राप्ति होती है। ऐसे लोग हर सुख-सुविधा का आनंद उठाते हैं।


- कुछ लोगों की हथेली पर बने शुक्र पर्वत के ऊपर त्रिभुज का निशान बना हुआ होता है। हस्तरेखा शास्त्र में ऐसा निशान बहुत ही शुभ और भाग्यशाली का प्रतीक होता है। इस तरह के लोगों के जीवन में कभी धन की कोई कमी नहीं होती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed